आस्था

Today Horoscope, 17 July 2023: आज सावन के दूसरे सोमवार दिन इन राशि वालों की दूर होगी आर्थिक दिक्कतें, जानें कैसा गुजरेगा आपका दिन

Today Horoscope, 17 July 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी में कोई खुशखबरी मिलेगी. व्यापार से जुड़े लोग कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुझान बना रहेगा. दिनचर्या में बदलाव संभव है. लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज परिवार के लोग आपको आपकी जिम्मेदारी का एहसास करा सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में मन कुछ उदास रहेगा. दोपहर के समय किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं. परिवार में भाई बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको खानपान में सावधानी बरतनी होगी. कार्यस्थल पर तनाव मिल सकता है. आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

छात्रों के लिए है उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं. संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी. व्यापार में सामान्य लाभ होगा. जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपके हाथ कोई बड़ी परियोजना लग सकती है. अविवाहित लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. ससुराल पक्ष से उपहार मिलने की संभावना है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. रिश्तेदारों के आगमन से घर भरा रहेगा. खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से ही उत्साह बना रहेगा. परिवार के लोग आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं. रोजगार के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है. माता पिता की सलाह लेकर कोई कार्य करें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. बनते काम अचानक से बिगड़ सकते हैं. व्यापार में नए अवसर आपकी राह देख रहे हैं. सेहत उत्तम रहेगी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज ग्रह दशा आपके अनुकूल है. परिवार में कलह हो सकता है. संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. करियर में बदलाव की संभावना है. शेयर बाजार में सोच समझकर ही निवेश करें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में विदेश से कोई सुख समाचार मिलने की संभावना है. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. किसी पुराने कानूनी मामले में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है. सेहत पर ध्यान दें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. दूसरों के वाद विवाद में पड़ने से बचें. शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे. आपका आत्मविश्वास आज आपको कई मोर्चों पर सफलता दिलाएगा. जीवन का आनंद लेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

भोपाल मास्टर प्लान 2047: हरी झंडी मिलते ही मध्य प्रदेश में सियासत गर्म, जानिए विकास का खाका और कांग्रेस के आरोप

मोहन यादव सरकार ने भोपाल मास्टर प्लान 2047 का प्रारूप जारी कर दिया है. इसमें…

21 minutes ago

Asian Games 2026: प्राची इतना तेज दौड़ीं कि जापान में अपने देश को दिला दिया मेडल, 30 हो गई कुल पदक संख्‍या

Prachi Chaudhary Asian Games 2026 bronze: एशियन गेम्स 2026 में प्राची चौधरी ने महिलाओं की…

1 hour ago