सीमा हैदर (फोटो फाइल)
Attack On Temple In Pakistan: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं में भय का माहौल है. पाक के सिंध में एक बार फिर से मंदिर को निशाना बनाया गया है. सिंध के कशमोर इलाके में मंदिर पर लॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया है. बताया गया कि इस हमले को कुछ डाकुओं ने अंजाम दिया है. बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में मंदिरों को कई बार निशाना बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है. इस बार जो यह हमला हुआ है वह उस समय में हुआ है जब भारत में पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर का मामला तुल पकड़ा हुआ है. कुछ दिन पहले ही धमकी दी गई थी कि अगर इंडिया द्वारा सीमा हैदर को वापस नहीं भेजा गया तो 26/11 जैसा हमला फिर से किया जाएगा.
पाकिस्तान में मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया है. वहां के डॉन अखबार के अनुसार, डाकुओं के एक समूह ने रविवार को सिंध कशमोर क्षेत्र में मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया. बताया गया कि इस दौरान उन आरोपियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई. इस गोलीबारी से मंदिर के पास अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया और आसपास के लोग डर गए. सूचना मिलने पर पाक की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक डाकू फरार हो गए थे. बताया गया कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस ने एक जारी बयान में कहा कि मंदिर के पास डाकू रॉकेट लॉन्चर लेकर पहुंचे थे. सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, इन 5 राज्यों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
सीमा हैदर कुछ महीने पहले अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आ गई थी. वह यहां ग्रेटर नोएडा में आकर सचिन के साथ रहने लगी. इन दोनों के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए प्यार हो गया था. दोनों ने शादी करने का भी मन बना लिया है. हालांकि, कानूनी पेंच के कारण शादी का मामला इनका लटका हुआ है. वहीं, सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान में भी मामला तुल पकड़ा हुआ है. इसी बीच कुछ दिन पहले ये धमकी दी गई थी कि अगर हिन्दुस्तान सीमा हैदर को वापस(पाकिस्तान) नहीं भेजता है तो 26/11 जैसा हमला फिर किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…