मनोरंजन

Cinematograph Amendment Bill: लोग अब ‘फ्री’ में नहीं देख पाएंगे फिल्में, सरकार लाई नया कानून, सूचना-प्रसारण मंत्री बोले- पाइरेसी कैंसर की तरह, हम इसे जड़ से खत्म करेंगे

Movie piracy laws in India: फिल्‍मों की पाइरेसी रोकने के लिए मोदी सरकार ‘सिनेमैटोग्राफ अमेंडमेंट बिल-2023’ लेकर आई है. यह बिल राज्यसभा के बाद अब लोकसभा में भी पास हो गया है. यह बिल ‘सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952’ में संशोधन की मांग करता है. विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा में इस बिल को वॉयस वोट के जरिए पास कर दिया गया.

सिनेमैटोग्राफ संशोधन बिल पर बोलते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार इस बिल के जरिए पाइरेसी को रोकने का काम करेगी. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘पाइरेसी एक कैंसर के समान है, हम इसे जड़ से खत्‍म करेंगे’. बताया जा रहा है कि अब फिल्म पाइरेसी करते पकड़े जाने पर 3 साल तक की जेल और फिल्म की लागत का 5% जुर्माना लगेगा.

100 करोड़ की फिल्‍म की पाइरेसी पर 5 करोड़ जुर्माना लगेगा
मोदी सरकार के सिनेमैटोग्राफ संशोधन बिल को ऐसे समझा जा सकता है कि अगर किसी फिल्म की लागत 100 करोड़ रुपए है तो उस फिल्म की पाइरेसी करते पाए जाने पर 5 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया जाएगा. यह बिल केंद्र सरकार को पावर देता है कि वो सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को एग्जामिन कर सकती है. साथ ही जो फिल्में सेंसर बोर्ड के पास होल्ड हैं, उन्हें लेकर भी ऑर्डर जारी कर सकती है. इस बिल की मांग फिल्म मेकिंग से जुड़े लोग कई सालों से कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: Big Boss के शो में Elvish Yadav ने बहाए आंसू, कभी दबंग खान को किया था रोस्ट, अब जमकर हो रहे ट्रोल

पाइरेसी से निर्माताओं को हर साल हजारों करोड़ का नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल यानी कि 2022 में पायरेसी से 24 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. एक तथ्‍य यह है कि भारत में जो भी फिल्‍में रिलीज होती हैं, वो कुछ ही दिनों में या कुछ ही घंटों में बहुत-सी वेबसाइटों या टेलिग्राम ग्रुप्‍स में आ जाती हैं. ऐसे में हजारों लोग फिल्‍मों को सिनेमाघरों में या ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर न देखकर मुफ्त में ही देख लेते हैं. यूं तो टेलीग्राम एक मैसेजिंग ऐप है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल पाइरेटेड फिल्में देखने और सर्कुलेट करने के लिए किया जा रहा है. इनका सर्कुलेशन रोकना बहुत बड़ा टॉस्क है. माना जा रहा है कि संशोधित ‘सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952’ फिल्‍म मेकर्स को इस समस्‍या से छुटकारा दिलाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

7 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

10 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

19 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

33 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

38 minutes ago