Shivpal Yadav On Nirhua
Shivpal Yadav On Nirhua: मंगलवार को शिवपाल यादव ने बीजेपी सांसद निरहुआ पर निशाना साधते हुए कहा कि निरहुआ जब नौटंकी करते थे तो हम उनके कई कार्यक्रमों में मुख्त अतिथि बनकर जाते थे. फिर करेंग तो हम फिर अतिथि बनकर जाएंगे. निरहुआ मनोरंजन अच्छा करते हैं वे वही करें राजनीति हमें करने दें. उन्होंने कहा कि देश हाल के सालों में महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है. बीजेपी सरकार ने देश के कर्ज को कम करने का वादा किया था, लेकिन ये कम होने के बजाय बढ़ गया है. बीजेपी वालों ने जनता से झूठ बोला है. हालांकि, जनता इनके बहकावे में आ गई. वहीं निरहुआ को लेकर उन्होंने कहा कि वो नौटंकी अच्छा करते हैं. वह फिर नौटंकी करेंगे और हम मुख्य अतिथि होंगे.
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. पूरे प्रदेश को ब्यूरोक्रेसी के हवाले कर दिया गया है. महंगाई की बात ही मत कीजिए. हालात तो इस कदर खराब है कि लोग टमाटर देखना भूल चुके हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी गठबंधन से घबराई है. वहीं सपा पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को जुटाने में लगी है. ज्ञानवापी मसले पर शिवपाल ने कहा कि मामला अदालत में है. जो भी फैसला होगा उसे सबको स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी तुष्टिकरण की राजनीति करती है. चुनाव से पहले ये मामले कहां चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पूरे देश को ब्यूरोक्रेट के हवाले कर दिया है.
जनता को गुमराह कर रही है बीजेपी
इससे पहले सपा महासचिव ने कहा था कि बीजेपी की सोची समझी रणनीति है. यूनिफॉर्म सिविल कोड के जरिए बीजेपी जनता को भ्रमित करना चाहती है. जनता बीजेपी के झांसे में अब नहीं आने वाली है. इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन के जीत का दावा पहले भी किया था.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…