मनोरंजन

क्या अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनके भाई ने डांस करते शाहरुख खान को साइड कर दिया था, जानिए सच…

उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का प्री-वेडिंग फंक्शन (Pre-Wedding Function) खत्म हो गया है. इस फंक्शन से जुड़े काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, लेकिन इनमें से एक वीडियो ऐसा है, जिसने किंग खान यानी शाहरुख (Shah Rukh Khan) के फैंस को थोड़ा नाराज कर दिया है.

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इससे संबंधित वीडियो को यह लिखते हुए शेयर कर रहे हैं कि आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने डांस करते हुए शाहरुख खान को साइड कर दिया है.

इस वीडियो में नजर आता है कि शाहरुख, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का हाथ पकड़ उनके साथ ढोल-नगाड़े की ताल पर डांस कर रहे थे, तभी आकाश आते हैं और शाहरुख को दूर हटने का इशारा करते हैं.

इस वीडियो में कोई आवाज नहीं है, इसलिए आकाश, शाहरुख से क्या कह रहे हैं, ये समझ नहीं आ रहा है. इस वीडियो ने लोगों में भ्रम पैदा कर दिया है. हालांकि कुछ और वीडियो देखने के बाद ये गलतफहमी का मामला ज्यादा लग रहा है.

और भी वीडियो सामने आए

इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इससे संबंधित कुछ अन्य वीडियो भी साझा किए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक घेरे में ढोल नगाड़ों के बीच रणबीर कपूर और अनंत अंबानी डांस कर रहे हैं. शाहरुख भी इसमें देखे जा सकते हैं.

इस दौरान डांस करते हुए करते हुए अनंत अंबानी एक तरफ होकर किसी को डांस के लिए खींचने लगते हैं, जो कि उनकी मां नीता अंबानी होती हैं. शाहरुख तथा रणबीर दोनों डांस करते और ताली बजाते रहते हैं. अनंत अपनी मां नीता का हाथ पकड़कर उन्हें शाहरुख के पास लाते हैं.

क्या वाकई में उन्हें साइड किया गया?

शाहरुख, नीता का हाथ पकड़ लेते हैं तभी अनंत हाथ का इशारा कर उन्हें एक तरफ कुछ दिखाते हैं और फिर कुछ कहते हुए उनके दोनों हाथ पकड़कर एक तरफ ले जाते हैं. इस दौरान दोनों जॉली मूड में नजर आ रहे होते हैं. अगर हाथ पकड़कर किसी को साइड किया जाता तो भले ही आप उनकी बात न सुन सकते हों, लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से पता चल ही जाता है कि क्या वाकई में उन्हें साइड किया गया है.

जो भी वीडियो सामने आए हैं, उनमें ऐसा नहीं लग रहा है कि अनंत अंबानी की किसी हरकत से शाहरुख को बुरा लगा हो.

अगर आप ध्यान करें तो किसी फंक्शन में डांस के दौरान अक्सर लोग मस्ती के मूड में होते हैं और डांस टोली में साथ के लोगों से ऐसे कर लो या इस तरह से डांस करो जैसी बातचीत करते हैं और उसमें उन्हें पकड़कर एक तरफ ले जाना भी कई बार आम बात होती है.

ऐसे में अनंत का शाहरुख का हाथ पकड़कर साइड करने की बात गलतफहमी ज्यादा प्रतीत हो रही है.

गुजरात के जामनगर शहर में हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन काफी ग्रैंड तरीके संपन्न हो गया है. इस फंक्शन में फिल्म, खेल, उद्योग, राजनीति आदि क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. शाहरुख, आमिर और सलमान खान के अलावा रिहाना जैसी इंटरनेशनल पॉप सिंगर ने इस फंक्शन में अपनी परफॉरमेंस दी थी.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

5 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

18 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

46 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

47 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

47 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

54 minutes ago