DMK नेता ए. राजा
उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद अब डीएमके नेता ए. राजा के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. ए. राजा के दिए विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने विरोध करते हुए कहा कि डीएमके नेता ने भारत के विभाजन का आह्वान करने के साथ ही भगवान राम का मजाक उड़ाया था. बीजेपी का ये भी आरोप है कि ए. राजा ने देश के साथ ही भगवान राम और हनुमान जी को लेकर बेहद ही निंदनीय टिप्पणी की है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ए. राजा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये उनकी माओवादी सोच है. इस तरह के बयान देने का इंडिया गठबंधन में एक ट्रेंड और पॉलिटिकल एजेंडा बन गया है.
वहीं बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, “डीएमके पार्टी के नेता लगतार नफरत फैलाने वाले भाषण दे रहे हैं. पहले उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को नष्ट करने का आह्वान किया था, अब ए. राजा भारत के विभाजन और भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. ए. राजा भारत के विचारों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.”
बता दें कि डीएमके नेता ए. राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें ए. राजा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि “अगर आप कहेंगे कि ये आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे. इन लोगों से बोल दो कि हम सब राम के दुश्मन हैं.” डीएमके नेता ने ये भी कहा कि भगवान राम पर उन्हें भरोसा नहीं है और हनुमान जी की तुलना बंदर से करते हुए जय श्री राम के नारे को घृणास्पद करार दिया.
यह भी पढ़ें: बेरोजगारी भत्ता, 450 में सिलेंडर, MSP गारंटी…. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुछ ऐसा होगा कांग्रेस का घोषणापत्र
पिछले साल डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म एक बीमारी की तरह है. इसलिए इससे लड़ना नहीं है, बल्कि इसका समूल नाश करना है. इस बयान के बाद पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…