देश

“कोयले को लूटकर खाने वाली कांग्रेस गरीबों को खाना कैसे दे सकती है?” पीएम मोदी ने ओडिशा को दी 20 हजार करोड़ की सौगात

PM Modi In Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का आज (5 मार्च) उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने एक रोड- शो भी किया. जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ नजर आई.

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज यहां 20 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस से जुड़ी परियोजनाएं हों या सड़क, रेलवे और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं हों, इन विकास कार्यों से यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.”

अटकी, भटकी और लटकी परियोजनाएं पूरी हो रही हैं- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज का यह आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीते वर्षों में हमारे देश में कार्य संस्कृति कितनी तेजी से बदली है. पहली की सरकारों की दिलचस्पी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में नहीं होती थी, जबकि हमारी सरकार जिस परियोजना की नींव रखती है उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करती है. 2014 के बाद देश में वह परियोजनाएं पूरी कराई गई जो अटकी, भटकी और लटकी हुई थीं.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज भगवान जगन्नाथ और मां बिरजा के आशीर्वाद से जाजपुर और ओडिशा में विकास की एक नई धारा शुरू हुई है. आज बीजू बाबू जी (पूर्व CM बीजू पटनायक) की जन्म जयंती भी है. ओडिशा और देश के विकास में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है. मैं सभी देशवासियों की ओर से आदरणीय बीजू बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

ओडिशा का संकल्प-अबकी बार 400 पार- PM

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “आज इतनी विशाल संख्या में आपका यहां आना पूर्व का मूड दिखाता है, ओडिशा का संकल्प आज साफ-साफ नजर आ रहा है. यह संकल्प है- ‘अबकी बार 400 पार’.”

पीएम ने कहा, “बीते 10 वर्षों से भाजपा सरकार यहां ओडिशा में अभूतपूर्व निवेश कर रही है, हमारा प्रयास है कि ओडिशा विकसित भारत का भी गेटवे बने. एक प्रकार से ओडिशा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत को ऊर्जा दे रहा है.”

यह भी पढ़ें- विपक्ष मुझे गालियां दे रहा हैं… तेलंगाना में बोले पीएम मोदी- ‘परिवारवादियों के कारण राज्य बर्बाद हो गए’

उन्होंने कहा, “आज यह जो विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं वह पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों का ध्यान अपनी तिजोरी भरने पर था. जो कांग्रेस सरकार कोयले को लूट कर खा जाए वह गरीबों को खाना कैसे दे सकती है? गरीब कांग्रेस सरकार से कुछ भी मांगने जाता था तो कांग्रेस सरकार कहती थी कुछ गारंटी लेकर आओ, लेकिन जब एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तब उसने कहा कि गरीब की सबसे बड़ी गारंटी मोदी बनेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

11 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

14 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

27 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

46 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

59 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago