मनोरंजन

आपको मालूम है दिलीप कुमार और सायरा बानो की क्यों नहीं कोई संतान? इस हादसे ने बदल दी थी दोनों की जिंदगी, जानें इसके पीछे का राज

Dilip Saira Love Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे कई फेमस एक्टर है जो बेशक इंडस्ट्री से दूर हो गए हो लेकिन आज भी लोगों के दिलों में छाप छोड़ दी है. आज हम आपको एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज भी लोग उन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं. हम बात कर रहे हैं दिलीप कुमार और सायरा बानो की.

ये दोनों मानो जैसे एक दूजे के लिए बने हो और सायरा के लिए उनके दिलीप साहब किसी फरिश्ते से कम नहीं थे. सायरा ने अपनी सारी जिंदगी सिर्फ और सिर्फ दिलीप को पति के रूप में चाहा और फैन गर्ल से लेकर पत्नी बनने तक का सफर पूरा किया. लेकिन क्या आप जानते हैं दिलीप कुमार और सायरा बानो क्यों कभी माता-पिता नहीं बन पाए. चलिए बताते हैं आपको इसके पीछे के हादसे के बारे में.

सायरा बानो ने छोटी उम्र में की शादी

सायरा बानो ने 22 साल की उम्र में ही 44 साल के दिलीप कुमार संग शादी की थी. दोनों के इश्क के किस्से काफी चर्चा में भी रहे हैं. एक समय ऐसा भी आया था जब दिलीप ने सायरा को समझाया कि उनका ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि दोनों की उम्र में बहुत बड़ा फासला है. एक्टर ने अपने सफेद बाल दिखाते हुए सायरा को कहा कि तुम इस रिश्ते से पीछे मत भागो. लेकिन प्यार तो न उम्र देखता है और ना ही धर्म ये सायरा ने साबित कर दिया. लेकिन किस्तम को कुछ और ही मंजूर था ऐसा क्या हुआ जिसके बाद दिलीप-सायरा हमेशा औलाद के लिए तरसे इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है.

सायरा-दिलीप ने कई फिल्मों में साथ किया काम

कई साल पहले सायरा बानो ने एक शो में अपनी लाइफ के कुछ अनसुने किस्से शेयर किए थे. तब सायरा बानो का कहा था कि वो बचपन से दिलीप कुमार की फैन रही हैं और कहती थीं कि शादी भी उन्हीं से ही करूंगी. जब सायरा बानो भारत आईं तो एक्ट्रेस बनने का फैसला भी दिलीप कुमार के लिए ही लिया था.

दिलीप कुमार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि वो सायरा से 22 साल बड़े थे. बहुत कहने और सुनने के बाद दिलीप सायरा बानो की जिद के आगे झुक गए. दोनों ने 11 अक्टूबर 1966 को निकाह किया था. सायरा बानो और दिलीप कुमार ने दुनिया, बैराग, गोपी, सगीना महातो और सगीना जैसी कई फिल्मों मे साथ काम किया.

ये भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh Famous: शोहरत से नरक तक का सफर और छुपे राज़ का होगा पर्दाफाश

आखिर क्यों नहीं दिलीप और सायरा को कोई संतान?

दिलीप कुमार ने ऑटोबायोग्राफी ‘दिलीप कुमार: द सब्सटेंस एंड द शैडो’ में पिता न बनने के पीछे की वजह लिखी थी. दिलीप ने लिखा था कि आखिर क्यों उन्होंने सायरा के साथ दोबारा बच्चे पैदा नहीं किए. दरअसल, ये बात 1972 की है जब सायरा बानो लगभग 6-7 महीने की प्रेग्नेंट थीं. एक दिन फिल्म की शूटिंग के बाद घर लौट रही थीं कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया. उस हादसे में सायरा का मिसकैरेज हुआ और डाक्टर्स ने बताया कि वो अब कभी मां नहीं बन सकतीं.

हादसे ने बदल दी थी दोनों की जिंदगी

इस हादसे ने दिलीप कुमार और सायरा बानो की जिंदगी बदल दी थी. सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में जब सिमी ने सायरा और दिलीप से पूछा गया कि उन्हें कभी बच्चे की कमी नहीं खलती तो सायरा दिलीप के बाल संवारते हुए कहती हैं, ‘हम एक-दूसरे के बच्चे हैं और ऐसे ही एक-दूसरे का खयाल रखते हैं.’ 2021 में दिलीप कुमार का निधन हो गया था. सायरा बानो आज भी दिलीप साब को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती हैं.

Akansha

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

33 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

36 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

41 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

51 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

55 minutes ago