लाइफस्टाइल

Cranberry Benefits: क्रैनबेरी है सेहत के लिए बेहद फायेदमंद, बीमारियों को भी रखता है दूर

Benefits Of Cranberry: क्रैनबेरी एक फल है जिसका उपयोग मुख्य रूप से भारतीय किचन में अचार और चटनी के रूप में किया जाता है. इसका खट्टा स्वाद खाने को स्वादिष्ट बनाता है. करौंदा को अंग्रेजी में क्रैनबेरी के नाम से जाना जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंडस है. करौंदा का रंग हल्के सफेद, चमकीला लाल और गुलाबी रंग है. करौंदा में औषधीय गुण भी पाया जाता हैं क्योंकि इसकी जड़ें, छाल, पत्तियां और फल सभी का उपयोग किया जाता है. इतना ही नहीं इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं. आइए हम आपको बताते हैं क्रैनबेरी खाने के फायदे…

पेट को रखता है स्वस्थ (Benefits Of Cranberry)

करौंदे का सेवन करने से पेट स्वस्थ रहता है. ये कब्ज, गैस और एसिडिटी आदि की परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. ये लूज मोशन जैसी समस्या को दूर करते है. ये आंतों को स्वस्थ रखते हैं.

बढ़ाते हैं इम्युनिटी (Benefits Of Cranberry)

करौंदे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. ये शरीर की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है.

यह भी पढ़ें : शाम के नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ टेस्टी? ट्राई करें तंदूरी पनीर रोल, जानें रेसिपी

वजन कम करने में फायदेमंद (Benefits Of Cranberry)

करौंदे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से आपका पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है. इस प्रकार यह वजन घटाने में मददगार होता है.

कम करते हैं कोलेस्ट्रॉल (Benefits Of Cranberry)

करौंदे का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये दिल से सम्बंधित समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है. ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

Uma Sharma

Recent Posts

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

4 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

13 minutes ago

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

44 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

1 hour ago