मनोरंजन

पिता की 5 फिल्में लगातार हुई थी फ्लॉप तो मां को बेचने पड़े थे गहने, Karan Jauhar ने साझा किया दर्द

Karan Johar: करण जौहर हिंदी फिल्म जगत में एक बड़ा नाम है. उन्हें एक ब्रांड कहना भी गलत नहीं होगा, इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हर कलाकार के अंदर एक चाहत होती है कि वह करण की फिल्म में काम करें. करण ने अपने करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है. इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बात की है.

उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. करण जौहर के पिता ने ‘दोस्ताना’, ‘अग्निपथ’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस की हैं. अब करण जौहर ने अपने पिता के बारे में खुलकर बात की है.

करण जौहर ने साझा किया दर्द

करण जौहर ने का प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी पहचान बखूबी बनाई है. इस प्रोडक्शन हाउस की नींव उनके पिता यश जौहर ने साल 1979 में रखी थी. राज खोसला की ‘दोस्ताना फिल्म साल 1980 में इन्होंने प्रोड्यूस किया था जो कि डेब्यू फिल्म भी बनी थी. इसमें अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में नजर आए थे.

ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. हालांकि कुछ दिन बाद धर्मा प्रोडक्शन्स के अंतर्गत बनी फिल्में फ्लॉप होने लगी. काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा था. ऐसे में ये नौबत आ गई थी कि यश जौहर द्वारा खरीदी प्रॉपर्टीज भी बिक गई. करण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की ‘दोस्ताना’ के बाद पापा की लगातार 5 फिल्में फ्लॉप हुई थी.

करण जौहर की मां को करना पड़ा था ये काम

करण ने बताया कि फाइनेंसर्स हमें पैसे देते थे और हम जब उन्हें वापस करते थे तो उस पर इंटरेस्ट देते थे. जब पहली फिल्म फ्लॉप हुई तो मेरी मम्मी हीरू जौहर ने नानी का घर बेचा और जब दूसरी फिल्म फ्लॉप हुई तो उन्होंने अपने जेवर बेचे. दिल्ली में मेरे पिता की प्रॉपर्टी थी जो उन्हें बाद में वो भी बेचनी पड़ी.

ये भी पढ़ें: Anant-Radhika के संगीत में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने नाती-पोते संग दिया खास परफॉर्मेंस, बॉलीवुड स्टाइल में नजर आई पूरी फैमिली

उन्होंने कहा कि ये सभी कहानियां मैने सुनी है और अपनी आंखों से ऐसा घर में होते देखा भी है. हमारे पास पैसा नहीं था हम लेग मिडिल क्लास लोग थे. उन्होंने इसका मतलब समझाते हुए कहा कि उनकी टेबल पर हमेशा खाना रहता था. उनके पास अच्छे स्कूल में जाने के लिए पैसे थे और एक अच्छी कार थी, लेकिन उनके पास इतना भी पैसा नहीं था कि किसी दूसरे देश घूम पाए.

‘मुझे इसमें कोई शर्म नहीं’-करण

करण ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वो अपने पिता का सपना पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैंने बहुत मेहनत की है. कभी-कभी मैं 18 घंटे तक काम करता हूं. मैं वीकेंड और नेशनल हॉलिडे पर भी काम करता हूं. मैं हर दिन लगभग 16 से 20 घंटे काम करता हूं. मैं मुश्किल से 5 घंटे सोता हूं. मैंने बहुत मेहनत की है पैसा कमाने के लिए और मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है.

Akansha

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago