लाइफस्टाइल

Benefits Of Chia Seeds : कॉफी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से मिलते हैं ये फायदे, कैसे करें इस्तेमाल

Chia Seeds: अक्सर लोग इस भागदौड़ और मॉर्डन लाइफस्टाइल में सुधार तो नहीं लेकिन वजन कंट्रोल में रखना जरूर चाहता है. जिसके लिए कुछ आसान ट्रिक्स हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं. हाल के सालों में चिया सीड्स का इस्तेमाल कई फिटनेस फ्रीक लोग कर रहे हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. लोग इसका सेवन अपनी-अपनी पसंद के अनुसार करते हैं. कुछ लोग इसका इस्तेमाल भिगोकर करते हैं, तो कुछ और तरह से इसका इस्तेमाल अपनी सुबह की कॉफी में भी करते हैं.

चिया सीड्स को खाने के फायदें

चिया के बीज आवश्यक पोषक तत्वों से भरे होते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, आहार फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट और कैल्शियम, मैग्नीशियम तथा फास्फोरस जैसे विभिन्न विटामिन-मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है. अपनी मॉर्निंग कॉफी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं.

चिया सीड्स पाचन के लिए फायदेमंद

चिया सीड्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में कारगर भूमिका निभाता है. असल में, फाइबर की वजह से कब्ज की समस्या खत्म होती है और आंत का स्वास्थ्य बेहतर रहता है. इसके अलावा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ भी बेहतर होती है.

ये भी पढ़े:Greater Noida: परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेगी मोनो रेल, योगी सरकार का बड़ा फैसला  

पेट के लिए है फायदेमंद

चिया सीड्स में काफी फाइबर होता है जिससे पेट एकदम अच्छा रहता है जैसा कि आपको पता है फाइबर खाने से कब्ज की समस्या हमेशा दूर रहती है. आंत हेल्दी रहता है साथ ही गैस्ट्रोइंस्टाइनल हेल्थ भी अच्छा रहता है.

ब्लड शूगर को कंट्रोल करना

चिया सीड्स में हाई फाइबर होता है, जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. चिया सीड्स को जब आप कॉफी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कैफीन का एब्जॉर्बशन धीमा होता है, जिससे ज्यादा एनर्जी रिलीज होती है. इस तरह यह ब्लड शुगर में अचानक आए उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

9 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

20 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

28 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

44 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

3 hours ago