प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पुरानी तस्वीरें
Priyanka Chopra Old Photos: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आज हर कोई जानता है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों से लोगों का दिल जीतती रहती हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी सोशल मीडियो को लेकर सुर्खियों में है. इस बार दिग्गज एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी की पुरानी यादों को ताजा किया है. इस पोस्ट ने उनके फैंस को एक नई झलक दी, जिसमें प्रियंका ने अपने बचपन के दिनों से लेकर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत तक की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं.
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि “जब मैं अपनी फोटो लाइब्रेरी साफ कर रही थी, तो मुझे अपने जीवन के कुछ मजेदार तस्वीरें मिलीं.” इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने अपने बचपन की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वह बाइक पर बैठी हुई हैं, और उनका लुक उस समय के बड़े धूप के चश्मों में बेहद कूल लग रहा है. उन्होंने मजाक करते हुए लिखा कि यह 1983 के दशक का राजदूत मॉडल हो सकता है. वहीं दूसरी फोटो के लिए उन्होंने लिखा- ‘जैसा कि मैंने कहा फैशन पहले. हमेशा से देसी गर्ल रही हूं 1982.’
इन बचपन की तस्वीरों में प्रियंका के कई प्यारे पल भी शामिल हैं, जिसमें कुर्सी पर सोते हुए उनका एक स्नैपशॉट, अपने पिता की गोद में उन्हें लेटे हुए एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर और लेह में एक पारिवारिक छुट्टी की तस्वीरें शामिल हैं, जो उनकी शुरुआती यात्राओं को दर्शाती हैं.
इसके अलावा, तस्वीरों में उनका पहला करियर भी शामिल है, जो उनके बॉलीवुड सफर की शुरुआत को दर्शाता है, साथ ही बरेली में उनके पहले मॉडलिंग शूट की तस्वीरें भी शामिल हैं. इसके बाद पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह 1982 से देसी गर्ल हैं और 1987 में उन्हें अस्थमा का बुरा दौरा पड़ा था. फिर प्रियंका ने बोस्टन से एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बोस्टन में बिताए समय ने उनके “आत्मविश्वास में बड़ा इजाफा” किया.
प्रियंका ने अपनी मॉडलिंग के दिनों के भी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका पहला फोटोशूट बरेली में था. इसके अलावा, एक तस्वीर में वह दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने बताया कि यह बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत का एक अहम पल था. इसके अलावा, प्रियंका ने 1993 में अपने हेयरस्टाइल के बारे में मजाक किया, और यह स्वीकार किया कि यह शायद उनका सबसे बेहतरीन लुक नहीं रहा होगा.
प्रियंका ने अपने एक और पोस्ट में “दोस्ताना” फिल्म के बिहाइंड द सीन की एक खास तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक सांप के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं. उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “क्यों? मत पूछो.” इस तस्वीर ने उनके फैंस को हंसी में डाल दिया और फिल्म के यादगार पलों को ताजा किया. इसके बाद उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा कि ”और भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन इसके लिए एक और पोस्ट और शॉट्स के बीच एक और ब्रेक की आवश्यकता होगी. जल्द ही कुछ और पुरानी यादों के साथ मिलते हैं.”
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…