देश

NDLS भगदड़ मामला: टिकट बिक्री रोकने और स्पेशल ट्रेन चलाने की दी गई थी सलाह, RPF ने जारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्लेटफार्म नंबर 12, 13, 14, 15, और 16 जाने वाले रास्ते पूरी तरह से जाम हो गए थे. स्टेशन पर बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए RPF के इंस्पेक्टर ने स्टेशन डायरेक्टर को स्पेशल ट्रेन चलाने की सलाह दी थी. रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि भगदड़ रात 8:48 बजे हुई थी.

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात 8 बजे शिवगंगा एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर 12 से रवाना होने के बाद प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे प्लेटफार्म नंबर 12, 13, 14, 15, और 16 जाने वाले रास्ते पूरी तरह जाम हो गए थे.

टिकट बिक्री पर रोक लगाने की अपील

बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए RPF के इंस्पेक्टर ने स्टेशन डायरेक्टर को स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव दिया और प्रयागराज के लिए टिकट बिक्री करने वाली रेलवे टीम से तुरंत टिकट बिक्री पर रोक लगाने की अपील की थी. आरपीएफ की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बढ़ती हुई भीड़ को देखकर स्टेशन डायरेक्टर को टिकट जारी करने से रोकने के लिए कहा गया था.

भगदड़ की सूचना स्टेशन इंचार्ज को दी गई

रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ जब 8:45 बजे फूट ओवर ब्रिज 2 और 3 से भीड़ को खाली करने की कोशिश कर रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट हुआ कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 12 से जाएगी. इसके कुछ देर बाद फिर से अनाउंसमेंट हुआ कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 16 से जाएगी. इस घोषणा के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई. आरपीएफ के अनुसार, रात 8:48 बजे ड्यूटी स्टेशन इंचार्ज को भगदड़ की सूचना दी गई.

अनाउंसमेंट के बाद मची अफरा-तफरी

रेलवे द्वारा की गई अनाउंसमेंट के बाद, प्लेटफार्म नंबर 12, 13, और 14-15 से प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के यात्री सीढ़ियों से फूट ओवर ब्रिज 2 और 3 पर चढ़ने के लिए दौड़ने लगे. इसी दौरान दूसरी ट्रेन के यात्री सीढ़ियों से उतर रहे थे, जिससे उनके बीच धक्का-मुक्की हुई और कुछ लोग गिरकर घायल हो गए. इस अफरा-तफरी के कारण भगदड़ मच गई. यह हादसा रात 8:48 बजे हुआ था.

सूचना देने में हुई देरी

भगदड़ के बाद अन्य एजेंसियों को आधिकारिक सूचना देने में 40 मिनट की देरी हुई. दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से भगदड़ के बारे में पहली सूचना रात 9:55 बजे मिली थी. हालांकि रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि भगदड़ रात 9:15 बजे हुई थी.

18 यात्रियों की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं. ये सभी यात्री बिहार, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले थे.


इसे भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जानलेवा भगदड़ के बाद अब कैसे हैं हालात? यात्रियों ने क्या बताया? जानिए


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

Gurugram: PG में मृत मिली एटा की 20 साल की लड़की, संदेह उसके लिव-इन-पार्टनर पर; मां ने लगाया हत्या का आरोप

Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…

3 hours ago