'कल्कि 2898 एडी' और ‘द फ्रॉग’
OTT Release This Week: बॉलीवुड से लेकर साउथ और कोरियन सिनेमा तक की कई बढ़िया फिल्म और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई हैं. इस वीकेंज आप इन सभी का मजा आप अपने दोस्तों के साथ घर बैठे ले सकते हैं. हर हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है.
इसी को देखते हुए हम आपको इस वीक नई ओटीटी रिलीज की जानकारी देने वाले हैं. इस हफ्ते ओटीटी पर कल्कि से लेकर द फ्रॉग तक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. ऐसे में आइए देखते हैं आपका मनोरंजन करने के लिए किन शोज मे डिजिटल दुनिया में दस्तक दी है.
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज हुई थी. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर हिंदी वर्जन में देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी महाभारत से प्रेरित है. इसमें प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन समेत दूसरे सितारे नजर आए थे. ‘कल्कि’ 2898 एडी में तीन अलग-अलग दुनिया दिखाई गई है.
एपल टीवी की कोरियन ड्रामा सीरीज ‘पचिंको’ का सीजन 2 भी इस हफ्ते रिलीज हो गया है. इस हिट हिस्टोरिकल ड्रामा शो को फैंस काफी पसंद करते हैं. इस सीरीज को राइटर मिन जिन ली की इसी नाम की किताब पर बनाया गया है. इसमें एक कोरियन परिवार की 1915 से 1989 तक जी हुई जिंदगी की कहानी दिखाई गई है.
महारानी फेम एक्टर अमित सियाल की फिल्म ‘तिकड़म’ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो गई है. जिओ सिनेमा पर ये फिल्म 23 अगस्त से ही स्ट्रीम हो रही है. डायरेक्टर विवेक अंचलिया की बनाई इस फिल्म में एक पिता की कहानी को दिखाया गया है, जिसे उत्तराखंड के अपने गांव को छोड़कर पैसे कमाने शहर जाना होगा. इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…