खेल

Shikhar Dhawan Retirement: श‍िखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी

Shikhar Dhawan Retired from International and Domestic Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो जारी कर अपने फैसले को लेकर जानकारी साझा की. शिखर धवन को क्रिकेट जगत में गब्बर के नाम से मशहूर रहे. उन्होंने इस साल के आईपील में पंजाब किंग्स की टीम में शामिल थे मगर इंजरी की वजह से कई मैच खेल नहीं पाए. शिखर धवन ने वीडियो में आईपीएल से संन्यास लेने को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं की है. ऐसे में वह 2025 में आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

बता दें कि शिखर ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- “मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त करता हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं. प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद”

‘मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, इंडिया के लिए खेलना…’

सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉर्म एक्स पर शिखर धवन ने क्रिकेट से संन्याल को लेकर जो वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा- सबको नमस्कार! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें ही नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुनिया… मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, इंडिया के लिए खेलना… वो हुआ भी. इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं. सबसे पहले मेरी फैमिली, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी, मदन शर्मा जी, जिनके अंदर मैंने क्रिकेट सीखी. इसके अलावा शिखर धवन ने वीडियो में आगे कहा- मैं बीसीसीआई और डीडीसीए का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे मौका दिया.

‘कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी…’

भारतीय क्रिकेट जगत में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने वीडियो में आगे टीम इंडिया में खेलने के अनुभव के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि टीम में खेलने के बाद मुझे आप फैन्स का बहुत प्यार मिला. शिखर ने वीडियो में कहा कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है, बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं. इतना बताते हुए गब्बर ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.

शिखर धवन ने अपना आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. जबकि उन्हें साल 2010 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ वन-डे टीम में शामिल किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago