Deepika Padukone-Ranveer Singh Baby: आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार खत्म हुआ. जी हां दीपिका-रणवीर के घर नया मेहमान आ गया है. बॉलीवुड की क्वीन दीपिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है. आपको बता दें आज यानी की 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी नन्हीं परी को जन्म दिया है.
अब जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है, फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. आखिर हो भी क्यों न रणवीर और दीपिका की शादी के 6 साल बाद फाइनली कपल अब पैरेंट्स बन गए हैं. वहीं अब फैंस दीपवीर के बच्चे की पहली झलक देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि अभी तक दीपिका-रणवीर की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं. वहीं अब दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं. कपल को बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सोर्सेज की मानें तो दीपिका ने अपनी सी-सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है. दीपिका-रणवीर ने पहले से ही आज का दिन चुना हुआ था, अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए.
यह भी पढ़ें : जब जया बच्चन के एक जवाब से अधूरी रह गई थी रेखा-अमिताभ बच्चन की सीक्रेट लव स्टोरी, जानें क्या थी वो बात?
वहीं आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण शनिवार शाम को ही मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं. विरल भयानी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है, गणेश महोत्सव के बीच रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी आई है. हालांकि अभी कपल ने इस बात की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस ऐलान का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…