Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जब जया बच्चन के एक जवाब से अधूरी रह गई थी रेखा-अमिताभ बच्चन की सीक्रेट लव स्टोरी, जानें क्या थी वो बात?

Rekha Amitabh Bachchan Love story: रेखा-अमिताभ की प्रेम कहानी का अंत जया बच्चन के एक जवाब के साथ हो गया था, आइए आपको बताते हैं क्या थी वो बात?

Rekha Amitabh Bachchan Love story

Rekha Amitabh Bachchan Love story: एक दौर था जब रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच गहरा प्यार था लेकिन दोनों की कभी शादी नहीं हो सकी. हालांकि, लोग आज भी इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं. आपको बता दें कि रेखा हमेशा से ही अमिताभ के लिए अपनी भावनाओं के बारे में मुखर रही हैं. हालांकि, अमिताभ बच्चन ने कभी भी रेखा के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की. लेकिन उनकी प्रेम कहानी का अंत जया बच्चन के एक जवाब के साथ हो गया था. आइए आपको बताते हैं क्या थी वो बात?

जया बच्चन ने रेखा से कही थी ये बात (Rekha Amitabh Bachchan Love story)

दरअसल, जब रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरें फैल रही थी तब ही ये खबरें जय बच्चन के कानों तक भी पहुंच गई थी. जिसके बाद जब एक बार अमिताभ बच्चन घर पर नहीं थे तो जया बच्चन ने रेखा को अपने घर खाने पर बुलाया. तब रेखा को लगा था कि जया उन्हें खूब खरी खोटी सुनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : डिलीवरी से पहले पूरी फैमिली संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद

जया बच्चन ने उनका खूब आदर सत्कार किया, लेकिन जब रेखा वापस जा रही थीं तो जया ने उनसे सिर्फ ये कहा कि ‘मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी’. जया की इस बात ने साफ कर दिया था कि रेखा कभी भी अमिताभ की नहीं हो पाएंगी. उनकी इस बात को सुनकर रेखा ने अपना रास्ता उसी दिन से बदल लिया.

दोनों की ये थी आखिरी फिल्म 

वहीं आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ की आखिरी फिल्म ‘सिलसिला’ थी, जिसके बाद से ही दोनों कभी भी साथ में नजर नहीं आए. इसके अलावा लोगों का यह भी कहना है कि ‘सिलसिला’ फिल्म अमिताभ, रेखा और जया की असल जिंदगी की कहानी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest