यूटिलिटी

Car Insurance Tips: अगर आपसे हुई ये गलतियां, तो नहीं मिलेगा कार का इंश्योरेंस, यहां जान लीजिए नियम

Car Insurance Tips: कार खरीदने से पहले सभी लोगों को कार इंश्योरेंस से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी चीजों का जानना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो Insurance Claim लेते वक्त आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. दरअसल, बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आप लोगों के कार इंश्योरेंस में कंपनी कवर ही नहीं करती है और हमें लगता है कि कार इंश्योरेंस करवा लिया है, तो कंपनी हर छोटी से छोटी चीज के लिए भी क्लेम देगी. अगर आपको भी यही लगता है. तो बता दें ऐसा नहीं होता है.

बदले हुए नियमों के मुताबिक भारत में कार इंश्योरेंस मैंडेटरी कर दिया गया है. कुछ केस ऐसे भी होते हैं जहां आपको खराबी के पूरे पैसे खुद देने होते हैं. कंपनी आपको एक भी पैसे का क्लेम का नहीं देती. फिर चाहे आपके पास Comprehensive Policy हो या फिर Zero Depreciation Policy हो. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इन केसों में आपको क्लेम नहीं मिल पाता.

जानें इन केस में नहीं मिलता कोई क्लेम

मैकेनिकल खराबी

अगर आपकी गाड़ी चलते-चलते एकदम से बंद पड़ जाए या फिर कार के इंजन में, ट्रांसमिशन में या कार के किसी और इलेक्ट्रिकल पार्ट में कोई खराबी आ जाए तो फिर इंश्योरेंस कंपनी की ओर से आपको क्लेम के लिए कुछ भी भुगतान नहीं किया जाएगा.

टायर घिसने पर

गाडी के टायर घिसने से ब्रेक पैड भी घिस जाते हैं और ऐसी कंडीशन में आपको इंश्योरेंस कंपनी से कोई क्लेम नहीं मिलता है.

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर

शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं और गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया तो ऐसे में आपकी गाड़ी डैमेज हो जाती है तो इसका कंपनी की ओर से इंश्योरेंस का कोई पैसा नहीं दिया जाएगा. ऐसे मौके पर आपको खुद ही अपने रुपयों से गाड़ी ठीक करवानी पड़ेगी.

ड्राइविंग लाइसेंस होना जरुरी

ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है अगर आपकी गाड़ी कोई ऐसा व्यक्ति चला रहा है जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है. आप इसके लिए क्लेम करते हैं तो फिर आपको कंपनी की ओर से कोई पैसे नहीं दिए जाएंगे. इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें: बिटिया के भविष्य के लिए मोदी सरकार की शानदार स्कीम, 10 हजार जमाकर पाएं लाखों रुपये, जानें कितना मिलता है ब्याज?

बीमा पॉलिसी की शर्तें न मानना

कार इंश्योरेंस जब आप लेते हैं तब आपको कंपनी पॉलिसी देते वक्त कुछ शर्ते भी रखती है जो आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी में लिखी होती है अगर आप उन शर्तों का उल्लंघन करते हैं तो फिर आपको इंश्योरेंस का क्लेम नहीं मिलता.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

हमीरपुर में महिलाकर्मी ने बिजली विभाग के एक्सईएन को जड़े पांच थप्पड़, लगाए अश्लील बातों का आरोप

हमीरपुर के बिजली विभाग कार्यालय में महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों का आरोप…

5 minutes ago

भजनलाल से वसुंधरा तक के इलाकों में बीजेपी को झटका, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…

35 minutes ago

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

48 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

57 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

1 hour ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

1 hour ago