Hema Malini on Vinesh Phogat
Hema Malini on Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती प्रतियोगिता फाइनल में खेलने से पहले विनेश फोगाट डिस्क्वालिफाई हो गई हैं. इसे लेकर पूरा भारत निराश है. उन्हें तय मापदंड से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण खेल से बाहर कर दिया गया है और अब उसके अगले ही दिन विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया, जिससे हर कोई हैरान है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी उनको सपोर्ट किया. लेकिन इन सब के बीच मीडिया के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या बोला?
हेमा मालिनी से जब विनेश पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत आश्चर्यजनक बात है कि उन्हें केवल 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण डिस्क्वालिफाई घोषित कर दिया गया. इससे पता चलता है कि वजन को कंट्रोल में रखना कितना जरूरी है. हेमा ने कहा, “हम सभी के लिए ये एक सबक है. मैं चाहती हूं कि वो जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर लें, लेकिन अब वो जीत नहीं पाएंगी.” ये केवल विनेश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का मौका नहीं था, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व महसूस करने का बड़ा मौका था. जहां लोग इस बात से काफी दुखी हैं वहीं इस बारे में बात करते हेमा मालिनी मुस्कुराते हुए नजर आईं, जिसके कारण लोगों का गुस्सा उनपर फूटा है.
सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, “इनका चेहरा देखो कैसे हंसते हुए ये सब बात कर रही हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा कि ये कभी भी कुछ भी बोलती हैं. एक यूजर ने लिखा है, “ये क्या जानें, हमारे लिए ये दुर्भाग्य की बात है कि ऐसी औरत संसद में है.” वहीं एक ने हेमा मालिनी के बयान से उन्हें कंगना रनौत की मां बता दिया.
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat की जीत पर Kangana Ranaut ने बधाई के साथ तंज भरा पोस्ट किया शेयर
आपको बता दें 100 ग्राम वजन के कारण गोल्ड मेडल के करीब पहुंचकर विनेश को डिस्क्वालिफाई करने पर स्वरा भास्कर, नेहा सिंह राठौर ने सवाल उठाए हैं. उनके मुताबिक जान बूझकर विनेश के साथ ऐसा किया गया है. नेहा सिंह राठौर ने ये तक कहा है कि तानाशाह के घमंड के आगे देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना कुछ भी नहीं. पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में विनेश ने देश की सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. इसलिए नेहा अब पीएम पर जमकर कटाक्ष कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…