दुनिया

दुनिया में सबसे तेजी से परमाणु हथियार बढ़ा रहा चीन, दूसरे देशों को बोला— परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करें

Nuclear weapons : चीन अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को तेजी से बढ़ा रहा है. पश्चिमी देशों की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुछ ही वर्षों में चीन के पास 1 हजार से ज्यादा परमाणु हथियार हो सकते हैं. तेजी से परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के बावजूद चीन अन्य देशों को परमाणु अप्रसार संधि का पालन करने के लिए कहता है.

अभी परमाणु अप्रसार संधि के 11वें समीक्षा सम्मेलन से जुड़ी एक बैठक में चीनी प्रतिनिधि ने सामान्य बहस के दौरान कहा कि परमाणु हथियारों से संपन्न देश आपस में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करें. बता दें कि यह बैठक मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित हुई.

परमाणु हथियार संपन्न पांच देशों से वार्ता

चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि हमारे देश ने परमाणु हथियार संपन्न पांच देशों से वार्ता के जरिए आपस में परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करने का समझौता संपन्न करने या संबंधित राजनीतिक वक्तव्य जारी करने की पहल की है. उसने कहा कि रणनीतिक जोखिम कम करने के लिए चीन ने परमाणु हथियार से संपन्न पांच देशों से वार्ता के जरिए आपस में परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करने की गुजारिश की है.

‘वैश्विक मिसाइल रोधी प्रणाली की तैनाती छोड़नी होगी’

चीन ने संधि के मसौदे के विषय के बारे में सुझाव भी पेश किए हैं. चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता, विदेश मंत्रालय के हथियार नियंत्रण विभाग के प्रमुख सुन श्याओपो ने कहा कि चीन का हमेशा से यही विचार रहा है कि परमाणु हथियार संपन्न देशों द्वारा परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति रणनीतिक जोखिम कम करने का कारगर कदम है. चीन ने वर्तमान तैयारी बैठक में संबंधित दस्तावेज सौंपा है. चीनी प्रतिनिधि ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से नाभिकीय निरस्त्रीकरण पर सहमति की रक्षा करने की अपील की. अमेरिका को “परमाणु साझाकरण” और “विस्तारित प्रतिरोध” की योजना छोड़कर विदेशों में तैनात परमाणु हथियारों को हटाना होगा और वैश्विक मिसाइल रोधी प्रणाली की तैनाती छोड़नी होगी.

‘हम पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे’

चीनी प्रतिनिधि ने आगे कहा कि चीन परमाणु हथियारों का पूर्ण निषेध और पूर्ण विनाश करने का पक्षधर है. चीन किसी भी समय और किसी भी स्थिति में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा. चीन किसी भी देश के साथ शस्त्रीकरण स्पर्द्धा करने का इरादा नहीं रखता.

इन देशों के पास हैं परमाणु हथियार

दुनिया में 8-9 देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं. सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं. इसके बाद अमेरिका, चीन और फ्रांस का नंबर आता है.

  • रूस के पास 5889
  • अमेरिका के पास 5244
  • चीन के पास 500
  • फ्रांस के पास 290
  • यूके के पास 225
  • भारत के पास 174
  • पाकिस्तान के पास 170
  • इजरायल के पास 90
  • उत्तर कोरिया 30 परमाणु हथियार

यह भी पढ़िए: “नष्ट कर देंगे भारत के परमाणु हथियार…” घोषणा-पत्र में CPM के इस वादे के बाद मचा घमासान

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

10 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

18 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

30 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

37 minutes ago