मनोरंजन

हिना खान को हुआ स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट शेयर कर बोली-‘प्लीज अपनी दुआएं और प्यार भेजते रहें…’

Hina Khan Diagnosed With Breast Cancer: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली फेमस एक्ट्रेस हिना खान को लेकर बीते कुछ दिनों से ये खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस को कैंसर हुआ है और वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. अब इस बात का खुलासा खुद हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया.

हिना खान ने पोस्ट शेयर कर किया ये खुलासा (Hina Khan Diagnosed With Breast Cancer)

दरअसल, हिना खान अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने कैंसर के बार में बात की है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है और वह कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं. हिना खान ने इंस्टा पर ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताते हुए पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी को हेलो, मेरे बारे में कुछ अफवाहें चल रही हैं. में आप सभी से एक जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं. उन सभी लोगों के साथ, जो मुझे प्यार करते हैं, मेरी परवाह करते हैं. मुझे स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर है.’

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘इस चैलेंजिंग डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. मैं स्ट्रांग हूं और डटी हुई हूं. इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं. मेरा इलाज शुरू हो चुका है और इससे मजबूती के साथ उबरने के लिए सब कुछ करने को तैयार हूं.’

यह भी पढ़ें : Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोली-‘मैं प्यार के लिए लडूंगी…’

हिना खान ने अपने फैंस की ये अपील?

फैंस से प्राइवेसी की अपील करते हुए हिना खान ने इंस्टा पोस्ट में आगे लिखा, ‘में इस वक्त आपसे रिस्पेक्ट और प्राइवेसी चाहती हूं. मैं आपके प्यार, ताकत और दुआ के लिए आभारी हूं. आपके पर्सनल एक्सपीरियंस, किस्से और सुझाव मेरी इस जर्नी के लिए काफी मायने रखेंगें. में अपने चाहने वालों और परिवार के साथ फोकस्ड और पॉजिटिव रहूंगी. ऊपर वाले की कृपा से, हमें यकीन है कि मैं इस चैलेंज को पार कर लूंगी और पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी. प्लीज अपनी दुआएं और प्यार भेजते रहें.’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट को पढ़कर अब सभी फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

21 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

27 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

34 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

52 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

55 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago