बुध देव, सूर्य देव और राशिचक्र.
Surya Shukra Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रह-गोचर की दृष्टि से जुलाई का महीना खास है. जुलाई में सूर्य और शुक्र समेत कई ग्रहों की चाल बदलेगी. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जुलाई में सूर्य और शुक्र के गोचर से कर्क राशि में युति योग का निर्माण होगा. शुक्र देव 7 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य देव भी 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में सूर्य-शुक्र की युति 31 जुलाई तक रहेगी. ऐसे में चंद्रमा की राशि में सूर्य-शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है. आइए जानते हैं कि सूर्य-शुक्र का युति योग किन राशियों के लिए कल्याणकारी है.
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य और शुक्र युति योग का निर्माण करेंगे. ऐसे में सूर्य-शुक्र का यह युति योग कर्क राशि के लिए कल्याणकारी और लाभकारी साबित होगा. सूर्य के प्रभाव से जहां आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी, वहीं शुक्र ग्रह की अनुकूलता से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. बिजनेस में दूसरे स्रोत से धन का आगमन होगा. इस दौरान जरूरी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. नौकरी में पदोन्नति का भी लाभ मिल सकता है.
कर्क राशि में सूर्य-शुक्र की युति कन्या राशि के लिए खास है. इस दौरान शुक्र और सूर्य ग्रह की अनुकूलता के परिणामस्वरूप नौकरी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी. करयर में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे. घर में धन का आएगी. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. बिजनेस में कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल होगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. व्यापार में निवेश से धन लाभ होगा. पहले किए हुए निवेश का लाभ मिल सकता है. सेहत के लिहाज से भी सूर्य-शुक्र की युति शुभ रहने वाली है.
सूर्य-शुक्र की युति से तुला राशि से संबंधित लोगों को भी खास लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन के अलावा सैलरी भी बढ़ सकती है. बिजनेस करने वालों को भी शुक्र और सूर्य की युति का लाभ प्राप्त होगा. मुनाफा बढ़ने के साथ-साथ व्यापार में विस्तार भी होगा. नौकरी की तलाश करने वालों को इस दौरान अच्छा ऑफर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: मंगल के गोचर से बढ़ेंगी इन 5 राशियों की मुश्किलें, 46 दिनों तक रहना होगा बेहद सतर्क
यह भी पढ़ें: बुध ग्रह के उदय के बना ये खास राजयोग, अब पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…