लाइफस्टाइल

क्या आप भी करना चाहते हैं कुछ यूनिक हेयरस्टाइल, तो यहां देखे कुछ बेहतरीन लुक्स

Hairstyle For Salwar Suit: सलवार सूट आप किसी भी पार्टी में पहन सकते हैं, फिर चाहे वो पंजाबी सूट हो या चूड़ीदार, अनारकली हो या सलवार कमीज, सूट में भी कई वैरायटी होती हैं. ऐसे में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है. चाहे ऑफिस हो या कॉलेज, लड़कियां हर जगह के लिए अपने आउटफिट अलग रखती हैं. ऐसा माना जाता है कि आपके आउटफिट आपके स्टाइल को दर्शाते हैं और उनके साथ बनाया गया हेयरस्टाइल भी आपके रूप को निखारता है.

आउटफिट के हिसाब से किया गया हेयर स्टाइल आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करता है. अक्सर लड़कियों को यह नहीं पता होता कि उनके कपड़े पर कौन सा हेयरस्टाइल सूट करेगा, जिस वजह से वो कैसे भी बाल बनाकर चली जाती हैं. ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ सिंपल हेयरस्टाइल के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने कॉलेज या ऑफिस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं. ये हेयर स्टाइल सलवार सूट पर बहुत अच्छे लगते हैं. तो आइए देर ना करते हुए आपको इनके बारे में बताते हैं…

फ्रंट हेयर ब्रेड स्टाइल

फ्रंट हेयर ब्रेड हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत दिखता है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. आपको बस एक कंघी, एक बॉबी पिन और एक हेयर बैंड की जरूरत पड़ेगी. हेयरस्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों में कंघी करें. फिर साइड से चोटी हटाकर एक चोटी बना लें या बाल खुले भी रख सकते हैं. फिर इसे पिन की मदद से पीछे से जोड़ दें. इसके बाद अपने बालों में हेयर स्प्रे कर लें इससे आपके बाल बिलकुल सेट रहेंगे.

बन हेयर स्टाइल (Hairstyle For Salwar Suit)

यह हेयरस्टाइल ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद है. अगर आप अपने सलवार सूट को मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो इस हेयरस्टाइल को बनाएं. आपको अपने बालों में बन के मदद से जूड़ा बांधना है. बाद में बालों में हेयर स्प्रे कर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में पहाड़ी जगह पर घूमने का है प्लान तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, चेहरे पर बनी रहेगी चमक

ओपन ट्विस्टिंग हेयर स्टाइल

अगर आप अपने बालों को खुला रखना चाहती हैं तो कुछ ही मिनटों में इस तरह का हेयरस्टाइल कर सकती हैं. ऐसा करने के लिए केवल आपको बालों की एक लेयर की ट्विस्टिंग करनी होगी और उसे पिन-अप करना होगा. बचे हुए बालों की लेंथ को आप कर्ल कर लें.

Uma Sharma

Recent Posts

कोयला तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त! झारखंड की मगध-आम्रपाली खदानों में CISF का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक

Jharkhand News: झारखंड की सबसे बड़ी मगध और आम्रपाली खदानों समेत विभिन्न कोयला क्षेत्रों में…

23 minutes ago

नंदन यादव को मिली बैड टच की सजा, जमुई पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर?

Nandan Yadav police encounter in Jamui: बिहार के जमुई जिले में 10वीं की छात्रा के…

27 minutes ago

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’, बच्चों ने मॉर्निंग असेंबली में गाया Hanuman Ansh का गाना, देखें VIDEO

स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में सैकड़ों बच्चों ने हाथ जोड़कर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’…

32 minutes ago

सेलेब्स की फिटनेस का ये सीक्रेट हुआ वायरल! फैंस भी अपना रहे हैं ये आसान फिटनेस रूटीन

Celebrity Fitness Routine: सेलेब्रिटी फिटनेस रूटीन में नियमित वर्कआउट, वॉकिंग, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे…

40 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट से कर्नाटक को राहत, कावेरी जल विवाद पर सोसाइटी की याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में 70 टीएमसी पानी के पुनः आवंटन की…

49 minutes ago