Yo Yo Honey Singh
Yo Yo Honey Singh: मोस्ट पॉपुलर रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह अपने धमाकेदार गानों और दमदार म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी लोग सुनना और उन पर डांस करना पसंद करते हैं. वहीं अब हाल ही में हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों को लेकर बात की है, जिसमें सिंगर खुद अपने गानों को बकवास कहते हुए नजर आ रहे हैं. आप भी जानिए आखिर हनी सिंह ने अपने गानों के लिए ऐसा क्यों कहा?
दरअसल, The Lallantop को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने फिल्म ‘यारियां’ का गाना ‘ब्लू है पानी-पानी’ सिर्फ दो घंटे में तैयार कर दिया था. सिंगर ने कहा- ‘सबसे बकवास गाना जो मैंने आज तक लिखा वो है.. ‘ब्लू है पानी पानी’… ये कोई गाना है? आज ब्लू है पानी पानी और दिल भी सनी सनी.. ये क्या गाना है बकवास.. सच्ची बताऊं, तो सारे गाने देखो, इनकी कोई तुक है? कोई सिर-पैर है?’ गाना है ब्राउन रंग, समझ में आता है, तरीके से लिखा हुआ है. ब्लू आईज की तारीफ हो रही है. लुंगी डांस, पार्टी ऑल नाइट, क्या है ये किस तरह के गाने हैं?
हनी सिंह ने आगे कहा, ‘लुंगी डांस लुंगी डांस…क्या है ये, पता नहीं… पार्टी ऑल नाइट, ऐसे ही पता नहीं क्या कर रहा था, लोग पता नहीं क्यों सिर पर बिठा रहे थे. मुझे उन गानों पर परफॉर्म करना पड़ता है और मैं हंसता हूं अपने आप पर कि लोग अभी भी पागल हैं, नाच रहे हैं अभी भी. मुझे आज भी इन गानों से रेवेन्यू आता है क्योंकि आज भी ये गाने बज रहे हैं. बस साउंड अच्छा था और बातें नई थी, बेतुकी बातें थी, क्विर्की सा कुछ सुनने को मिला.’
वहीं आपको बता दें कि हनी सिंह इस दिनों अपने नए ऐल्बम ‘ग्लोरी’ को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं. इस ऐल्बम में कुल 18 गाने हैं और ये सिंगर के करियर का चौथा ऐल्बम है. इस ऐल्बम को टी-सीरीज़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…