देश

मौत के मुंह से वापस लौटीं पर्वतारोही बलजीत कौर, 7 हजार फीट की ऊंचाई से भेजा इसरजेंसी सिग्नल, 3 हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Baljeet Kaur: हिमाचल प्रदेश की रहने वाली पर्वतारोही बलजीत कौर के बारे में बड़ी जानकारी सामने आयी है. नेपाल में पहाड़ की चोटी से उतरते समय वह माउंट अन्नपूर्णा से लापता हुई गई थीं. हालांकि अब उनके जीवित होने की जानकारी सामने आयी है. खबरों के मुताबिक उन्होंने अपने जीवित होने के इमरजेंसी सिग्नल भेजे हैं. जिसके बाद उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है. एवेरेस्ट टुडे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर 7,300 मीटर से ऊपर जिंदा पाई गईं है.

पायनियर एडवेंचर पसंग शेरपा के अध्यक्ष ने कहा है कि “एक हवाई खोज दल ने बलजीत कौर का पता लगाया है. बलजीत कौर (Baljeet Kaur) ने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन के उपयोग के दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी को फतह किया था. वापस उतरते समय बलजीत कौर कैंप- 4 की तरफ आते हुए लापता हो गई थीं.

7 हजार फीट की ऊंचाई पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बलजीत कौर की तरफ से इमरजेंसी सिग्नल दिया है जिसके मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उनकी जीपीएस लोकेशन 7 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर पाई गयी है. वह सोमवार शाम सवा पांच बचे दो शेरपा गाइड के साथ माउंट अन्नपूर्णा को फतेह कर चुकी हैं. बलजीत कौर का पता लगाने के लिए आयोजकों की ओर से तीन हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है.

उम्मीद जतायी जा रही है कि बलजीत कौर सुरक्षित वापस नीचे लौट आएंगी. बता दें कि इससे पहले उनकी मौत की खबर सामने आ रही थी. जिसका आयोजकों की तरफ से खंडन किया गया है. आयोजकों के मुताबिक, अभी पर्वतारोही बलजीत कौर लापता हैं और उनके सिग्नल 7 हजार 375 मीटर की ऊंचाई पर मिले हैं.

यह भी पढ़ें-  “आज माफिया किसी को डरा नहीं सकता, प्रदेश आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है”, अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद बोले CM योगी

कौन हैं बलजीत कौर ?

बलजीत कौर एक पर्वतारोही है और हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की रहने वाली हैं. वह एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं. साल 2003 में उनके पिता बतौर एचआरटीसी (HRTC) ड्राइवर रिटायर हुए हैं. बलजीत घर पर अब खेती-बाड़ी करती हैं. बलजीत कौर की मां हाउस वाइफ हैं और उन्हें अपने माता-पिता का माउंटेनियरिंग में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिलता है. उन्होंने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन 8 हजार फीट की ऊंचाई पर शिखर चोटी फतह करने का अद्भुत कारनामा किया है. बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन यह काम करना असंभव माना जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

12 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

27 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

31 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

36 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago