मनोरंजन

“खत्म हो जाना चाहिए दोनों देशों का बॉर्डर”, सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी पर बोले ‘GADAR-2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपने प्रेमी सचिन मीना के पास आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है. इस बीच उनको फिल्म में एक रोल भी ऑफर हुआ है. वहीं उनके राजनीति में आने को लेकर भी चर्चाएं चलने लगी हैं. इन सबके बीच Gadar-2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने कहा है कि दोनों देशों के बीच बॉर्डर खत्म हो जाना चाहिए.

सीमा हैदर के भारत आने के मामले पर बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि ये अच्छी बात है क्योंकि यात्रा चलती रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि या तो यहां से जाएं, या फिर वहां से आएं. अनिल शर्मा ने कहा, “मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि बॉर्डर खत्म होने चाहिए, सब कुछ एक भारत बन जाना चाहिए ताकि सारी दिक्कतें खत्म हो जाएं, करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहे हैं.”

प्यार किसी भी सरहद से परे- अनिल शर्मा

उन्होंने कहा, “मेरी फिल्म में भी डायलॉग है. तस्वीरें केवल आभास देती हैं लेकिन वो उनके प्यार से प्रेरित हो रही हैं, प्यार की कोई सीमा नहीं होती है. प्यार किसी भी सरहद से परे है. लेकिन हर आदमी और हर देश की अपनी-अपनी बातें होती हैं.” बता दें कि 22 सालों के बाद गदर का सीक्वल आ रहा है. ‘गदर-2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर तारा सिंह और सकीना के रूप में नजर आएंगे. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: GADAR 2 क्यों नहीं बनाना चाहते थे सनी देओल ? किया चौंकाने वाला खुलासा, सीमा हैदर को लेकर भी दिया बयान

1971 के दौर की कहानी है गदर-2

इस फिल्म में सनी देओल और अमीशा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी हैं. यह फिल्म 1971 के दौर की है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल अपनी पत्नी अमीषा पटेल को बचाने पाकिस्तान जाते हैं. वहीं पार्ट टू में अपने बेटे चरणजीत यानी जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए वह बॉर्डर पार जाएगा. उत्कर्ष इस बार एक सैनिक के रूप में नजर आएंगे. इस मूवी के कई दमदार डायलॉग्स लोगों की जुबान पर हैं और वे अब इस मूवी के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

41 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago