देश

उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में निकला 4 फीट लंबा कोबरा, Video आया सामने, देखें रेस्क्यू

Cobra in Matoshree: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav thackeray) के घर में चार फीट लंबा कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मचा गया. कोबरा के मिलने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए उद्धव ठाकरे और उनके बेटे तेजस ठाकरे घर के बाहर आए. जहरीला कोबरा उनके आवास मातोश्री में पानी की टंकी के पीछे पाया गया था. इसके बाद तुरंत ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी और सांप पकड़ने वाली टीम ने कड़ी मशक्त के बाद जहरीले कोबरा को अपने कब्जे में लिया. सांप पानी की टंकी के पीछे था इसलिए उसे जाल में फंसाना थोड़ा मुश्किल हो रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम ने यहा काम कर लिया और चार फीट लंबे कोबरा को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया.

कोबारा मिलने का मामला रविवार दोपहर 1.30 बजे का था. शिवसैनिकों की नजर इस सांप पर पड़ी थी. इसके उन्होंने तुरंत सांप पकड़ने वाली टीम को इमरजेंसी कॉल की, ताकी सांप को जल्द पकड़ा जा सके.

कोबरा को पकड़ने का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, जो सांप मातोश्री में पाया गया है. वो काफी खतरनाक किस्म का होता है, जिसके काटने के किसी की भी जान सकती है. यह कोबरा प्रजाती का था और चार फीट लंबा था. इसलिए खतरा और भी बढ़ जाता है. इस कोबरा को पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है. जहां सांप पकड़ने वाले लोग हैं और पूर्व सीएम उद्धव, उनके बेटे भी है, लेकिन वह थोड़ा दूर खड़े हुए हैं. यह वीडियो सोश मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- “दिल्ली में सुपर CM बनाना चाहती है BJP, बिल पूरी तरह से असंवैधानिक”, दिल्ली सेवा बिल पर बहस के दौरान बोले अभिषेक मनु सिंघवी

बरसात की सीजन में निकलते हैं सांप

बता दें बारिश के मौसम में अक्सर सांप घरों और बगीजों में निकल आते हैं. ऐसे में बरसात के मौसम में काफी सावधानी बरतनी चाहिए. हाल ही में एक मामला सामने आया था. इसमें एक शख्स के हेलमेट में ही सांप निकल आया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago