मनोरंजन

अगर आप भी बनाना चाहते हैं अपने इस वीकेंड को जबरदस्त, तो OTT पर देखें साउथ की ये बेहतरीन फिल्में

South OTT Release: साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों खूब बोलबाला है. वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इन फिल्मों का जलवा देखने को मिलेगा. जी हां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैंस के लिए यह वीक बहुत खास है, क्योंकि कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं. इनमें जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा पार्ट 1 भी शामिल है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. तो आइए जानते हैं कौन सी फिल्में अब ओटीटी पर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड पर आराम से घर बैठकर देख सकते हैं.

1. वेट्टैयन (Vettiyaan)

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आई है. उनकी फिल्म ‘वेट्टैयन’ सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी है और अब यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर 8 नवंबर से स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ के साथ कई शानदार कलाकारों ने काम किया है. फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बहुत ज्यादा है और अब आप इसे ओटीटी पर आराम से देख सकते हैं.

2. एआरएम (ARM)

मलयालम सिनेमा की एक नई पेशकश ‘एआरएम’ (ARM) 8 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. यह फिल्म तीन पीढ़ियों की कहानी पर आधारित है, जो अपनी जमीन को बचाने के लिए संघर्ष करती है. फिल्म में टोविनो थॉमस, कीर्ति सुरेश, सुरभि लक्ष्मी और ऐश्वर्या राजेश जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिका में हैं. मलयालम फिल्मों के शौकिनों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है, जो इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : सलमान खान के बाद अब Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी के आरोप में फंसे फैजान खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘मेरा फोन …’

3. देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1)

जूनियर एनटीआर की मच अवाइटेड फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. देवरा ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी और अब यह फिल्म ओटीटी पर भी अपना धमाल मचाने वाली है. फैंस के लिए यह फिल्म इस वीकेंड की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है.

4. विषम (Visham)

‘विषम’ (Visham) तेलुगू फिल्म एक प्यारी लव स्टोरी के साथ-साथ एक इमोशनल ड्रामा भी है. विषम में एक आदमी अपने पिता के सम्मान के लिए देश लौटता है और फिर वहां उसे समीरा के प्यार में पड़ने का मौका मिलता है. फिल्म में काव्या थापर, गोपीचंद, प्रगति महावदि और विजयकृष्ण नरेश जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है और साउथ फिल्म प्रेमियों के लिए एक और बेहतरीन विकल्प है.

Uma Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago