मनोरंजन

OTT कंटेंट को लेकर भारत सरकार ने उठाया सख्त कदम, WHO ने की तारीफ

Anti-Tobacco Warnings: भारत सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों के लिए तंबाकू विरोधी चेतावनी अनिवार्य कर दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, OTT के लिए तंबाकू विरोधी चेतावनियों के लिए नए नियम बनाए हैं. नए नियम का पालन नहीं करने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में साफ-साफ कहा गया है कि ओटीटी प्लेटफार्मों को अब तंबाकू विरोधी चेतावनियों को दिखाना होगा, जैसा कि हम सिनेमाघरों में और टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली फिल्मों में देखते हैं.

WHO ने क्या कहा?

बता दें कि भारत सरकार के इस कदम का डब्ल्यूएचओ ने भी स्वागत किया है. WHO में दक्षिण-पूर्व एशिया के एरिया डायरेक्टर पद पर तैनात डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने भारत को ओटीटी प्लेटफार्मों पर तंबाकू विरोधी चेतावनियों को दिखाने वाला दुनिया का पहला देश बनने पर बधाई दी है. उन्होंने इस फैसले के लिए देश के मजबूत नेतृत्व की सराहना की.

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से डॉक्टर पूनम ने कहा, “भारत को ओटीटी प्लेटफार्मों पर तंबाकू विरोधी चेतावनी को प्रसारित करने वाला दुनिया का पहला देश बनने पर बधाई. आज का कदम तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है. मैं इसकी सराहना करती हूं.”

 

यह भी पढ़ें: जून में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, असुर 2 से लेकर ब्लडी डैडी तक शुरू होने जा रहीं ये धमाकेदार सीरीज

31 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया फैसला

बताते चलें कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ओटीटी के लिए दिशानिर्देश जारी किए. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा के दिशा-निर्देशों के अनुसार, तंबाकू उत्पादों या उनके उपयोग को प्रदर्शित करने वाली ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट के प्रकाशकों के लिए नियम का पालन आवश्यक होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

11 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

11 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

32 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

39 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

55 minutes ago