देश

Weather Update: देश के इन 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, केरल में होगी भारी बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इससे आज भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 2 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक, एक जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आज केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं  के साथ ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना है. आईएमडी ने आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- जून में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, असुर 2 से लेकर ब्लडी डैडी तक शुरू होने जा रहीं ये धमाकेदार सीरीज

देश के कई राज्यों में मॉनसून के आसार

आईएमडी के अनुसार, आज पूर्वोत्तर अरब सागर, केरल-कर्नाटक तटों और आस-पास के पूर्वी मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप और अंडमान सागर और मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में तेज हवा (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है. 55-65 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है. आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है.

Dimple Yadav

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

53 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago