देश

मध्यप्रदेश में भोपाल गौरव दिवस पर अगले साल से रहेगा अवकाश- सीएम शिवराज चौहान

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले साल से भोपाल गौरव दिवस पर एक जून से अवकाश रहेगा. ताकि आने वाली पीढ़ी भोपाल के इतिहास से रूबरू हो सके, इस उद्देश्य से भोपाल के इतिहास पर केंद्रित शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी. मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल गौरव दिवस पर भोपाल गेट पहुंच कर सफाई मित्रों का सम्मान किया. उन्होंने भोपाल विलीनीकरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असंख्य लोगों के बलिदान और वीर सपूतों के संघर्ष के परिणामस्वरूप देश की स्वतंत्रता के 2 साल बाद एक जून 1949 को भोपाल, भारत का अभिन्न अंग बना.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रंग-गुलाल, पुष्प-वर्षा और आतिशबाजी के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने जन-गण-मन गान के बाद भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित की और मशाल जला कर विलीनीकरण के शहीदों का स्मरण किया. शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी. मुख्यमंत्री ने भोपाल विलीनीकरण आंदोलन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया.

‘भोपाल में विलीनीकरण आंदोलन आरंभ हुआ’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नई पीढ़ी को यह नहीं मालूम कि 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होने के साथ भोपाल स्वतंत्र नहीं हुआ था. नवाब ने भोपाल के भारत में विलय से इंकार कर दिया था. इस स्थिति में भोपाल में विलीनीकरण आंदोलन आरंभ हुआ. उन्होंने श्रद्धेय उद्धव दास मेहता, बालकृष्ण गुप्ता और डॉ. शंकर दयाल शर्मा के संघर्ष का स्मरण करते हुए बोरास के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने लगभग 100 सफाई मित्रों का शॉल पहना कर सम्मान किया. जानकारी दी गई कि भोपाल के सभी वार्डों में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया जा रहा है.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा एक जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाने की पहल से आने वाली पीढ़ी भोपाल के इतिहास से अवगत होगी. महापौर मालती राय ने भोपालवासियों को गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान पूर्व महापौर आलोक शर्मा उपस्थित थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

5 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

6 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

6 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

6 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

7 hours ago