International Yoga Day: आज (21 जून 2025) को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. भारत और विदेश हर जगह योग की धूम देखने को मिल रही है. वहीं जब भी कहीं योग और फिटनेस की बात हो तो बॉलीवुड सेलेब कहीं पीछे नहीं रहते.
कई बार सेलिब्रिटीज का बीजी शेड्यूल उनकी हेल्थ पर काफी असर डालता है और खुदको फिट रखने के लिए सेलेब्स योग का सहारा लेते हैं.
ऐसे में आज योग दिवस के मौके पर भी कई सेलिब्रिटीज लोगों की Fitnes Motivation बनकर सामने आ रहे हैं, उन्होंने भी आज International Yoga Day के दिन योग का सहारा लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए.
साथ ही कई सेलेब्स ने अपने योग करते हुए वीडियो और तस्वीरों के साथ Motivational पोस्ट लिखे जिससे लोगों में योग के प्रति जागरुकता पैदा की जा सके.
आईए जानते हैं कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो आज International Yoga Day के मौके पर एपने फैंस के लिए फिटनेस मोटिवेशन बने हैं….
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. उन्होंने वहां के टाइम्स स्क्वायर पर हुए 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
इस दौरान अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें इस खास मौके पर भारत का प्रतिनिधित्व करके बहुत गर्व महसूस हुआ. उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और योग को दुनियाभर में फैलाने का शानदार मौका बताया.
अनुपम खेर ने योग दिवस की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए, जिसे उनके फैन्स ने खूब पसंद किया.
बॉलीवुड इंडस्ट्री मे शिल्पा शेट्टी को उनके बेहतरीन अभिनय और जबरदस्त फिटनेस के लिए भी जाना जाता है.
योग दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया. साथ ही लोगों के बीच जागरुकता फैलाते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है.
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-
‘जब हमारे पास किसी चीज में से केवल एक ही होती है, तो हमें उसे महत्व देना चाहिए. इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है..संतुलन मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है- स्वास्थ्य..आइए इसे महत्व दें, इसे अर्जित करें और इसे न केवल अपने लिए बल्कि हमारे आस-पास के लिए संरक्षित करें.’
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने कई अलग-अलग तरह के Yoga Pose करके अपने फैंस को Motivate किया.
वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-
‘योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है. यह जीवन के लिए है.. इसलिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें, शांति और कृतज्ञता के साथ समाप्त करें.’
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी योग का सहारा लिया है.
आप जानते होंगे की हिना कैंसर से जूझ चुकी हैं और इस बीमारी के कारण वह अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखती हैं.
एक्ट्रेस ने योग दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह समुद्र के किनार योग करती दिखाई दे रही हैं.
अपनी तस्वीर शेयर करते हुए हिना ने लिखा-
‘Perfect View के साथ योग.. योग, श्वास क्रिया, ध्यान ही सब कुछ है.. अपने प्रति अच्छे बनो’
योग दिवस के मौके पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही Neetu Kapoor ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.
दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…
पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…
एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…
कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…