उत्तर प्रदेश

Junaid Murder Case: मेरठ के जुनैद हत्याकांड मामले में वांछित सलमान का हाफ एनकाउंटर, 25000 का रखा था इनाम

मेरठ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है । देर रात नौचन्दी और मेडिकल थाना पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल कर दिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया. पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम सलमान है. वह जुनैद हत्याकांड में फरार चल रहा था. इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

शराब विवाद को लेकर हुई थी जुनैद की हत्या

मंगलवार देर रात सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दोस्त जुनैद की मामूली कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी. सलमान के द्वारा ये हत्या शराब के विवाद को लेकर की गई थी.

पुलिस ने चुनौती के तौर पर लिया था जुनैद हत्याकांड

जिसके बाद मृतक जुनैद के पिता ने सलमान सहित 5 लोगों के खिलाफ नौचंदी थाने में केस दर्ज कराया था. इस केस को पुलिस ने खुली चुनौती के तौर पर लिया था. इस मामले में पुलिस ने सलमान पर 25000 का इनाम घोषित किया था ।

ये भी पढ़ें- Okendra Rana: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओकेंद्र राणा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, आगरा में करणी सेना के हिंसक प्रदर्शन में था शामिल

पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा सलमान

उधर , सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम को सलमान के मेडिकल थाना इलाके के जागृति विहार में छिपे होने सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सलमान को पकड़ने के लिए नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो सलमान ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सलमान के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया.

पुलिस ने बदमाश सलमान के पास से तमंचा ,कारतूस बरामद किए हैं. इस हत्याकांड में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि तीन अभी भी फरार हैं.

– भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

24 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

30 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

33 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

35 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

36 minutes ago