Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ITA Awards 2022: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला गोल्डन फिल्म अवॉर्ड, विवेक अग्निहोत्री ने हिंदुओं के लिए समर्पित किया

ITA Awards 2022: ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर बनी एक फिल्म है. जिसे विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है. रिलीज के बाद से ये फिल्म काफी चर्चा में रही है.

ITA Awards 2022

विवेक अग्निहोत्री (फोटो)

The Kashmir Files Wins ITA Awards 2022: बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम एक और खिताब जुड़ गया है. फिल्म को हाल में आयोजित हुए भारतीय टेलीविजन पुरस्कार 2022 (ITA Awards 2022) में सम्मानित किया गया है.

फिल्म को मिला एक और सम्मान

इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर काफी विवाद रहा है. फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा कहकर आलोचना भी की. विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने अपनी दिलचस्प कहानी के साथ भारतीय सिनेमा में एक बड़ा प्रभाव पैदा किया है. निर्देशक के तौर पर अग्निहोत्री को भी बहुत सराहना मिली है. फिलहाल, फिल्म को भारतीय टेलीविजन पुरस्कार (ITA) में भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित किया था.

हिंदुओं के लिए समर्पित किया अवॉर्ड

सोशल मीडिया पर खुद फिल्म डायरेक्टर ने ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करके हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है. अवॉर्ड शो से फोटो शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, “#TheKashmirFiles को गोल्डन अवार्ड देने के लिए @TheITA_Official को धन्यवाद..यह लोगों की फिल्म है. मैं सिर्फ माध्यम हूं…हम इस पुरस्कार को नरसंहार के पीड़ित सभी कश्मीरी हिंदू पीड़ितों को समर्पित करते हैं.”

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को अवॉर्ड मिलने के बाद कई ट्वीट किए उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित किए जा रहे #TheKashmirFiles के लिए यह पुरस्कार धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को समर्पित है. @TheITA_Official #KashmirHinduGenocide”

हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड और इजरायली फिल्ममेकर नदव लैपिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ बताया था. इस पर जमकर विवाद हुआ था. ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अलावा विवेक अग्निहोत्री जल्द ही कोराना महामारी पर अपनी नई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो 15 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है. निर्देशक की पत्नी पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest