Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

काजोल ने Jaya Bachchan के साथ फोटो शेयर करते हुए अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, कैप्शन पढ़ आ जाएगी हंसी

जया बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल तक सभी ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं. इस बीच काजोल ने उन्हें अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है.

Kajol wishes Jaya Bachchan on her birthday

काजोल ने जया बच्चन को किया बर्थडे विश

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभनेत्री अपनी शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाती है. अब अभिनेत्री एक राजनेता के रूप में जानी जाती है. जया बच्चन 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है जिसमें शोले का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर बिग बी से लेकर काजोल तक सभी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है. लेकिन इस बीच काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन के साथ फोटो शेयर करते हुए अनोखे अंदाज में बर्थ विश किया है जिसे पढ़कर आपको हंसी आ जाएगी.

काजोल ने अनोखे अंदाज में किया विश

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों ने साड़ी पहनी हुई है. वे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए. एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं. इस पोस्ट के साथ काजोल ने कैप्शन लिखा उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. फोटो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- सबसे शांतिप्रिय महिला, जिन्हें वो जानती है उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं. आने वाला साल शानदार रहे. इसी के साथ उन्होंने आंख मारने वाला इमोजी भी लगाया है.

इस फिल्म में साथ कर चुके हैं काम

बता दें कि काजोल और जया बच्चन एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. उन्हें पहले भी कई बार मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल में एक साथ देखा गया है. साल 2024 में उनकी मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें वे एक दूसरे को कसकर गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे. जया जी ने काजोल के गाल पर एक प्यारा सा किस भी किया था.

बिग बी ने जया बच्चन को किया बर्थडे विश

अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी की ओर से उन लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जया को विश किया. बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “T 5343 – जया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को मेरा आभार और प्यार… हर एक को जवाब देना असंभव होगा, इसलिए यहां लिख रहा हूं…”

जया बच्चन की नातिन ने भी दी शुभकामनाएं

जया बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नंदा ने भी इंंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है. नव्या ने स्टोरी में दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन की बधाई नानी.

जया बच्चन का वर्कफ्रंट

जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में नजर आने वाली है. इस रोमांटिक कॉमेडी में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की आधिकारिक घोषणा 2024 में की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital