मनोरंजन

Jaat Trailer Out: सन्नी पाजी ने कहा ‘जान की कीमत को जानकर भी जान को जोखिम में डालने वाला, मैं जाट हूं…

JAAT Trailer: बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ (JAAT Trailer Out) के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. 24 मार्च को फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया, जिसमें सनी देओल दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) मुख्य विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे, जिनका किरदार बेहद खतरनाक और प्रभावशाली बताया जा रहा है.

मूवी मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘जाट’ का ट्रेलर शेयर किया है, जिसमें सनी देओल हमेशा की तरह अपने धांसू एक्शन से फैंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. फिल्म में विलेनराणातुंगा की भूमिका रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं, जिनका एक दमदार डायलॉग है –”जान की कीमत को जानकर भी जान को जोखिम में डालने वाला…”इसके बाद वह कहते हैं,”मैं जाट हूं.”

रणदीप हुड्डा का किरदार बेहद खौफनाक दिखाया गया है, जिससे पूरा गांव डरता है. ट्रेलर में उनकी खतरनाक मौजूदगी और प्रभावशाली डायलॉग डिलीवरी ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

फैंस की जबरदस्त रिएक्शन

ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”वेलकम टू साउथ सनी भाई!” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया,”OMG! सभी बहुत शानदार लग रहे हैं, यह तो ब्लॉकबस्टर होने वाली है.” एक अन्य यूजर ने लिखा,”आखिरी डायलॉग ने रोंगटे खड़े कर दिए!”

Film JAAT रिलीज़ डेट

फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और सनी देओल व रणदीप हुड्डा की जोड़ी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. ‘जाट’ (Film Jaat) 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है.

ये भी पढ़ें: अचानक तबीयत बिगड़ने से जैकलिन फर्नांडीस की मां ICU में हुईं भर्ती, काम छोड़कर लौटीं एक्ट्रेस

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago