पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस वरूण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसके साथ ही यह पहली बार है जब जान्हवी और वरुण की जोड़ी एक साथ किसी फिल्म में नजर आई है. वहीं, बवाल के रिलीज से पहले दोनों कलाकार लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान जान्हवी ने कुछ ऐसा कहा जो काफी हैरान करने वाला था.
सभी जानते हैं बॉलिवुड में कई स्टार्स एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते है. वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि किसी दूसरे स्टार की वजह से किसी के हाथों से अच्छी खासी फिल्म चली जाती है और कई बार किसी दूसरे को उनसे बेहतर फिल्म मिल जाती है. इसी को लेकर जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की है.
जान्हवी ने कहा कि मुझे बहुत काम चाहिए, मेरा कई स्टार्स की फिल्में छीनने का मन करता है. अलग-अलग कलाकारों को जो अलग तरह के एक्सपीरियंस मिलते है, नए डायरेक्टर्स, नए प्रोड्यूसर के साथ काम करने का मौका मिलता है और मुझे लगता है कि इसकी वजह से मुझे जलन होती है.
ये भी पढ़ें :शाहरुख खान की ‘जवान’ को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- किंग खान बॉक्स ऑफिस पर…
इसी बीच वरुण धवन ने कहा कि मैं अभी जितना भी जान्हवी कपूर को जान पाया हूं तो मेरा मानना है कि जो भी उनसे प्यार करेगा उसे बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे इस पर जान्हवी एक्टर को रोकते हुए कहती हैं कि मेरे साथ क्या? एक्टर वापस से जवाब देते हैं कि मेरा कहना है कि जो भी आपके प्यार में पड़ेगा उसके लिए आपको खुश रखना काफी मुश्किल होगा.
आपको बता दें कि जान्हवी और वरुण धवन की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. वहीं, यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के गाने लोगों के अभी तक काफी पसंद आ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव से पहले जेडीयू में अंदरूनी कलह तेज हो गई…
महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…
Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…
सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…