देश

यमुना में तेजी के साथ बढ़ रहा जलस्तर: नोएडा में अलर्ट के साथ ही प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, डीएम ने हालातों का लिया जायजा

देशभर में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं. तमाम हाईवे और पुल नदियों में आई बाढ़ में बह गए हैं. इसी बीच अब यमुना में बढ़े जलस्तर से निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है. जिसे देखते हुए नोएडा में भी अलर्ट जारी किया गया है. नोएडा के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जिसपर बाढ़ से संबंधित कोई भी सूचना दी या ली जा सकेगी. डीएम ने हालात का जायजा भी लिया है.

जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

लोगों की मदद के लिए जिला प्रशान की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर में मदद के लिए 0120-2974274, आपदा लिपिक मोबाइल नंबर 9811363725, सहायता के लिए उप जिलाधिकारी दादरी मोबाइल नंबर-9927760215, उप जिलाधिकारी सदर मोबाइल नंबर-8299138374, उप जिलाधिकारी जेवर मोबाइल नंबर-9773901899 उपलब्ध रहेगें.

यमुना में लगातार बढ़ रहा जलस्तर

मौसम विभाग ने 154 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा हरियाणा के हथिनीकुंड से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बुधवार रात 208 मीटर के निशान को पार कर गया था और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, इसके और बढ़ने की आशंका है, उसने इसे ‘‘भीषण स्थिति’’ करार दिया है.

यह भी  पढ़ें- यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई दिल्ली वालों की चिंता, बंद हुआ कश्मीरी गेट ISBT, अलर्ट पर सरकार

प्रशासन ने लागू की धारा 144

पुलिस ने एहतियाती तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में बुधवार को धारा 144 लागू कर दी है. उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में केजरीवाल ने अनुरोध किया, ‘‘यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी धीरे धीरे छोड़ा जाए.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

12 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

13 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

23 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

25 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

28 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

31 minutes ago