शाहरुख खान
प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड पर दिए बयान ने तमाम गॉसिप्स को हवा दे दी है. एक बार फिर बॉलीवुड के नेपो गैंग को लोग निशाना बना रहे हैं. लेकिन, इसी बीच एक और खबर ये है कि प्रियंका का नाता तमाम राजनीति के बावजूद बॉलीवुड से टूटा नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर की एक फिल्म में नज़र आने वाली हैं. उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भी मुख्य भूमिका में रहेंगी. यही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में शाहरुख खान भी एक छोटा सा किरदार अदा कर सकते हैं.
फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग होनी हैं. इस फिल्म की कहानी एक रोड ट्रिप पर आधारित है. खबर है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अहम रोल अदा करेंगीं. इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर भी करीब एक दशक बाद डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में शाहरुख को लिए जाने पर है.
Box Office Worldwide के मुताबिक फरहान की आने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नज़र आ सकते हैं. इससे पहले भी शाहरुख ने ब्रह्मास्त्र में कैमियो प्ले किया था. हालांकि, इसको लेकर किंग खान की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में गुटबाजी और राजनीति को लेकर दिया गया एक बयान काफी चर्चा में है. जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बॉलीवुड में शामिल एक गैंग पर उन्हें किनारे लगाने का आरोप लगाया था. प्रियंका ने कहा कि उन्होंने वहां राजनीति से तंग आकर बॉलीवुड से किनारा किया था. उनके इस बयान के बाद बॉलीवुड दो खेमों में बंटता दिखाई दिया. जहां पर कुछ लोग उनके बयानों पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे, तो वहीं काफी संख्या में सेलेब्स ने प्रियंका का समर्थन भी किया.
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ही नहीं AR रहमान के भी खिलाफ था ‘बॉलीवुड गैंग’! कंगना रनौत ने करण जौहर पर फिर बोला हमला
फिलहाल, प्रियंका के बयानों से उठी इस आंधी के बीच शाहरुख संग पिक्चर करने की इस ख़बर ने सभी का ध्यान खींचा है. हालांकि, इस पर किंग खान की प्रतिक्रिया का इंतजार सभी को है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…