होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update of 30 March 2023: उत्तर-पश्चिम भारत में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. आंधी के साथ बारिश ने बुधवार (29 मार्च, 2023) को दिल्ली-एनसीआर में तबाही मचाई, जिसे मौसम अधिकारियों ने उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ का हवाला दिया. राष्ट्रीय राजधानी में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में पर्याप्त नमी उपलब्ध है और पिछले कुछ दिनों में तापमान भी बढ़ा है. इसलिए, इस तरह की गतिविधि के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.
इससे पहले दिन में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम में बारिश, आंधी की गतिविधि की संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बंगाल और सिक्किम में 31 मार्च को और उत्तराखंड में 1 अप्रैल को बारिश होगी. अनुमान जताया गया है कि बादल छाए रहने और बारिश का यह दौर 5 अप्रैल तक बना रह सकता है.
मौसम विभाग के माने तो दिल्ली-एनसीआर में बादल (Delhi NCR Rain Update) छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री बना रह सकता है. अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. तेजी से बदल रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. मच्छर-मक्खियों की तादाद बढ़ जाने की वजह से सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. ऐसे में डॉक्टरों ने इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…