Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बॉलीवुड से दूर नहीं प्रियंका चोपड़ा! फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आएंगी नज़र, शाहरुख खान भी निभा सकते हैं रोल

Jee Le Zaraa: प्रियंका के बयानों से उठी इस आंधी के बीच शाहरुख संग पिक्चर करने की इस ख़बर ने सभी का ध्यान खींचा है.

शाहरुख खान

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड पर दिए बयान ने तमाम गॉसिप्स को हवा दे दी है. एक बार फिर बॉलीवुड के नेपो गैंग को लोग निशाना बना रहे हैं. लेकिन, इसी बीच एक और खबर ये है कि प्रियंका का नाता तमाम राजनीति के बावजूद बॉलीवुड से टूटा नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर की एक फिल्म में नज़र आने वाली हैं. उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भी मुख्य भूमिका में रहेंगी. यही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में शाहरुख खान भी एक छोटा सा किरदार अदा कर सकते हैं.

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग होनी हैं. इस फिल्म की कहानी एक रोड ट्रिप पर आधारित है. खबर है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अहम रोल अदा करेंगीं. इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर भी करीब एक दशक बाद डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म में शाहरुख को लिए जाने पर है.

शाहरुख खान भी आ सकते हैं नजर

Box Office Worldwide के मुताबिक फरहान की आने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नज़र आ सकते हैं. इससे पहले भी शाहरुख ने ब्रह्मास्त्र में कैमियो प्ले किया था. हालांकि, इसको लेकर किंग खान की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Priyanka Chopra

गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में गुटबाजी और राजनीति को लेकर दिया गया एक बयान काफी चर्चा में है. जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बॉलीवुड में शामिल एक गैंग पर उन्हें किनारे लगाने का आरोप लगाया था. प्रियंका ने कहा कि उन्होंने वहां राजनीति से तंग आकर बॉलीवुड से किनारा किया था. उनके इस बयान के बाद बॉलीवुड दो खेमों में बंटता दिखाई दिया. जहां पर कुछ लोग उनके बयानों पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे, तो वहीं काफी संख्या में सेलेब्स ने प्रियंका का समर्थन भी किया.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ही नहीं AR रहमान के भी खिलाफ था ‘बॉलीवुड गैंग’! कंगना रनौत ने करण जौहर पर फिर बोला हमला

फिलहाल, प्रियंका के बयानों से उठी इस आंधी के बीच शाहरुख संग पिक्चर करने की इस ख़बर ने सभी का ध्यान खींचा है. हालांकि, इस पर किंग खान की प्रतिक्रिया का इंतजार सभी को है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026