मनोरंजन

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर राम चरण ने दी फैंस को Good News, इस फिल्म में बनी दोनों की जबरदस्त जोड़ी

Janhvi Kapoor New Film With Ram Charan: जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रही हैं. इसी बीच जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी भी सामने आ गई है. जी हां एक्ट्रेस जल्द ही साउथ के दमदार एक्टर राम चरण (Ram Charan) के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इसकी जानकरी खुद एआरएम चरण ने दी है. दोनों साथ में तेलुगु फिल्म करने वाले हैं, जिसका नाम ‘आरसी 16’ (RC 16) है.

जाह्नवी कपूर निभाएंगी बेहद अहम रोल (Janhvi Kapoor New Film With Ram Charan)

जाह्नवी कपूर जहां जूनियर NTR के देवारा (Jr. NTR Devara) से साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसका निर्देशन के. शिवा कर रहे हैं. यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली है. वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही राम चरण के साथ RC 16 में भी दिखाई देने वाली है. ये उनकी दूसरी तेलगु फिल्म होगी. RC 16 में जाह्नवी कपूर का बेहद अहम रोल होने वाला है.

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर झगड़े के बाद एक बार फिर स्क्रीन करेंगे शेयर, 30 मार्च से शो की स्ट्रीमिंग

फिल्म की टीम ने पोस्ट शेयर कर दी जानकरी (Janhvi Kapoor New Film With Ram Charan)

फिल्म की टीम की तरफ से ये ‘एक्स’ पर ये जानकरी शेयर की गई है. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा- ‘RC16 बर्थडे गर्ल जाह्नवी कपूर का स्वागत करती है. शिवराज कुमार फिल्म में अहम रोल अदा करेंगे. पोस्ट में आगे लिखा है- रामचरण 2025 में थिएटर में ये धमाका लेकर आ रहे हैं. साथ ही जाह्नवी कपूर का पोस्टर भी शेयर किया गया है. वहीं बता दें इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना (Sana Buchhi Babu) करेंगे. वहीं इस फिल्म के गानों को कंपोजिंग का जिम्मा ऑस्कर विजेता एआर रहमान को सौंपा गया है.

Uma Sharma

Recent Posts

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

58 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

1 hour ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

1 hour ago