देश

Lucknow Name Change: बदलने जा रहा है लखनऊ का नाम! योगी सरकार ने तलब की रिपोर्ट, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा निर्णय

Lucknow Name Change: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ का नाम बदलने की मांग तेज होने के बाद अब शासन ने इस संबंध में राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है. तो वही सरकार लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ का नाम बदलने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर योगी सरकार ने रिपोर्ट भी तलब कर ली है. बता दें कि गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने रक्षा मंत्री को लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर (Laxmanpur) करने का प्रस्ताव भेजा था. सबसे खास बात ये है कि ये प्रस्ताव अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भेजा गया था. तो वहीं इस सम्बंध में शासन ने 22 फरवरी तक राजस्व विभाग को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे.

बता दें कि गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डा. राघवेंद्र शुक्ला ने महासमिति से एक प्रस्ताव 14 जनवरी को रक्षा मंत्री के पास भेजा था. इसके जरिए कहा गया था, कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन सनातन धर्म के धर्मगुरुओं एवं समाज के वरिष्ठ विभूतियों की उपस्थिति में पीएम मोदी के कर कमलों से होने जा रहा है. इस पत्र में ये भी कहा गया था कि, इस पावन बेला पर यह उचित होगा कि अयोध्या के पास स्थित लखनऊ का नाम श्रीराम के अनुज लक्ष्मण जी के नाम पर लक्ष्मणपुर किया जाए. तो वहीं मीडिया सूत्रों की मानें उप सचिव राकेश कुमार यादव ने शासन की ओर से आयुक्त एवं सचिव राजस्व को पत्र भेजा है, जिसमें सांसद व रक्षा मंत्री के प्रभारी कार्यालय प्रतिनिधि डा. राघवेंद्र शुक्ला के पत्र का हवाला दिया गया है, जिसमें लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग की गई थी. खबर सामने आ रही है कि, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के बाद अब ये लेटर कई विभागों से होता हुआ राजस्व विभाग पहुंचा है. इस पत्र को 24 जनवरी को लिखा गया था और 22 फरवरी को शासन ने इस पर रिपोर्ट मांगी है.

ये भी पढ़ें-Kanpur News: 80 लाख खर्च कर युवक बना सुंदर युवती, लेकिन प्रेमी ने कर दिया शादी से इंकार…फिर इस तरह लिया बदला

भगवान राम ने लक्ष्मण को दिया था उपहार

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों की नगरी कहा जाता है. यह नगरी अपनी संस्कृति, इतिहास और अतुल्य विरासत को लेकर न केवल देश बल्कि विदेशों में भी जानी जाती है. बता दें कि लखनऊ के पुराने हिस्से में एक ऊंचा टीला है. इसे लक्ष्मणटीला कहा जाता है. यहां वैदिक कालीन अवशेष मिलने पर पूर्व राज्यपाल और पूर्व मंत्री लाल जी टंडन ने अपनी किताब में लक्ष्मण टीला होने की बात कही थी. वहीं इसको लेकर मान्यता है कि त्रेता युग में इस शहर को श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था, जिसे भगवान राम ने उन्हें उपहार में दिया था. इसलिए लखनऊ का नाम पहले लक्ष्मणपुर या लखनपुर था. इसी के साथ ये भी मान्यता है कि, भगवान राम ने लक्ष्मण जी को गोमती नदी के किनारे का ये क्षेत्र तोहफे में दिया था, जिसके बाद में लक्ष्मण जी ने गोमती के तट पर ये शहर बसाया. यहां से अयोध्या की दूरी मात्र 80 मील है. वहीं अगर जानकारों की मानें तो 11वीं सदी में लखनऊ को लक्ष्मणपुर या लखनपुर के नाम से भी लोग जानते थे. उत्तर भारत में लक्ष्मण जी को लखन भी कहा जाता है. 12वीं सदी के अंत में कन्नौज पर अफगानों की जीत हुई थी. इसके बाद इसको गजनी के सुल्तान को सौंप दिया गया था. उस समय यह दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बन गया था. इस तरह से यह शहर मुगलों के अधीन आ गया और फिर इसका नाम बदल कर नवाबों का शहर लखनऊ कहा जाने लगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago