देश

Mohan Bhagwat: “वामपंथी सिर्फ हिंदुओं या भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के विरोधी हैं” संघ प्रमुख का वामपंथियों पर करारा प्रहार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वामपंथियों पर जमकर हमला बोला. संघ प्रमुख ने यह पता लगाने की शैक्षणिक कवायद को वामपंथी परिवेश का हमला करार दिया कि क्या किंडरगार्टन के छात्र अपने निजी अंगों के बारे में जानते हैं. संघ प्रमुख पुणे में एक मराठी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने वामपंथियों पर निशाना साधा.

वामपंथी परिवेश का हमला यहां तक पहुंच गया- संघ प्रमुख

आरएसएस चीफ ने कहा कि वह जब गुजरात के एक स्कूल में गए थे तो वहां एक विद्वान ने उन्हें किंडरगार्टन (केजी) स्कूल का निर्देश दिखाते हुए कहा था कि शिक्षक को यह पता लगाने के लिए कहा गया कि क्या केजी-2 के बच्चे अपने निजी अंगों के बारे में जानते हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि वामपंथी परिवेश का हमला यहां तक पहुंच गया. जो लोगों की मदद के बिना नहीं किया जा सकता है.

हमारी संस्कृति और पवित्र चीजों पर हमले किए जा रहे हैं- मोहन भागवत

मोहन भागवत ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति और पवित्र चीजों पर इस तरह से हमले किए जा रहे हैं. आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि अमेरिका में जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो उन्होंने सबसे पहला आदेश दिया कि शिक्षक छात्रों से उनके लिंग के बारे में बात न करें. इसका निर्णय छात्र स्वयं लें. अगर कोई लड़का कहता है कि वह अब लड़की है तो लड़के को लड़कियों के लिए बने टॉयलेट का इस्तेमाल करने की परमिशन दी जानी चाहिए. वामपंथी वामपंथी न सिर्फ हिंदुओं या भारत को बल्कि पूरी दुनिया के विरोधी हैं.

यह भी पढ़ें- Parliament Special Session: “संसद भवन के निर्माण का फैसला भले ही विदेशी शासकों का था, लेकिन पसीना और पैसा मेरे देशवासियों का था”

“वामपंथी अमेरिका की संस्कृति को भी नष्ट करना चाहते हैं”

हिंदू संस्कृति और हिंदुओं को को निशाना बनाया जा रहा है. सनातन धर्म पर हमले हो रहे हैं. ये वामपंथ पूरी दुनिया के लिए खतरनाक हैं. ये वामपंथी अमेरिका की संस्कृति को भी नष्ट करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago