मनोरंजन

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर हुआ ये खुलासा? सुनने के बाद नहीं होगा यकीन!

Varun Dhawan Film Baby John: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. वहीं इस फिल्म को लेकर अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान जाएंगे. तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

वरुण धवन ने शेयर किया ये पोस्ट (Varun Dhawan Film Baby John)

दरअसल, सूत्रों के मुताबिक वरुण ने फिल्म में खतरनाक स्टंट खुद ही किए हैं. एक सूत्र ने कहा, ‘यह क्रिसमस ‘बेबी जॉन’ के साथ बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर होने वाला है. फिल्म में ज्यादातर स्टंट वरुण ने खुद ही किए हैं, जो आपको चौंका देंगे. फिल्म में दमदार एक्शन इसे साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर मूवीज में से एक बनाते हैं.’ आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म को नई रिलीज डेट मिली. यह फिल्म पहले 31 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. मेकर्स ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

ये एक्ट्रेस कर रही ‘बेबी जॉन’ से बॉलीवुड में डेब्यू

वरुण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में उन्होंने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ है. उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है और वह हथियार लिए कई लोगों से घिरे हुए हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस साल क्रिसमस और भी मजेदार होने वाला है. 25 दिसंबर को ‘बेबी जॉन’ की रिलीज के लिए तैयार हो जाइए.’ इस फिल्म के जरिए कीर्ति सुरेश हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं. इसके अलावा, इस फिल्म में वामिका गब्बी भी अहम रोल में दिखेंगी. साथ ही फिल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे.

Uma Sharma

Recent Posts

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

9 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

38 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

45 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

52 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago