विनेश फोगाट और कंगना रनौत
Paris Olympics 2024: धाकड़ गर्ल विनेश फोगाट ने देश का नाम रोशन कर दिया है. पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली वो पहली महिला पहलवान बन गई हैं. विनेश ने 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में शानदार खेल खेलते हुए देश का सिर ऊंचा कर दिया है.
उनकी इस जीत पर कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस लिस्ट में एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत का भी नाम शामिल हैं जिन्होंने विनेश को उनकी इस जीत पर बधाई दी और साथ में तंज कसते हुए उन्हें वो दिन याद दिला दिए जब उन्होंने आंदोलन में हिस्सा लिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे.
विनेश फोगाट की शानदार जीत पर एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बधाई दी. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें हाथों में तिरंगा लिए विनेश फोगाट हैं. एक्ट्रेस ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा- ‘फिंगर क्रॉस करते हुए मैं दुआ कर रही हूं की तुम जीतो और देश के लिए पहला गोल्ड मेडल लेकर आओ.
विनेश फोगाट ने एक समय में आंदोलन में भाग लिया और प्रधानमंत्री के लिए स्लोगन दिया ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी.’ इसके बावजूद विनेश को भारत को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेस्ट कोच और ट्रेनिंग की सुविधा दी गई. यही लोकतंत्र की खूबसूरती और एक महान नेता की पहचान होती है.”
ये भी पढ़ें:अजय देवगन ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, शुरू हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
वहीं विनेग फोगाट की ऐतिहासिक जीत पर कई सेलेब्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं, जिसमें राजकुमार राव और तापसी पन्नू ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरों की एक सीरीज के साथ फोगाट की जीत का जश्न मनाते हुए लिखा, “और हम फाइनल में हैं. आपको लाइव खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई, आप हमारे देश का गौरव हैं विनेश फोगाट. फाइनल के लिए बेस्ट विशेज. हमारी प्रेयर्स आपके साथ हैं.” वहीं तापसी पन्नू ने लिखा- आने वाले दशकों में इस महिला को कई मायनों में एक बेंचमार्क के रूप में याद किया जाएगा! व्हाट ए वुमन! उनका साल कितना क्रेजी भरा रहा और पूरी लाइफ आपकी फैन.”
विनेश फोगाट ने देश का नाम रोशन कर दिया है, वो पहली इंडियन पहलवान बन गई हैं जो ओलंपिक के फाइनल में पहुंची हैं. विनेश ने 50 किलोग्राम कुश्ती में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से तगड़ी शिकस्त दी. उनके शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का सीना 56 इंच का हो गया है. ऐसे में सभी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं उनके घर में जीत का जश्न हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…