मनोरंजन

करीना कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के 24 साल पूरे होने पर ऐसे मनाया जश्न, शेयर किया ये खूबसूरत Video

Kareena Kapoor Celebrates 24 Years Of Refugee: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने रविवार को अपने करियर की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया. इस फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में अभिषेक और करीना की एक खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई गई, जो सरहद पार की होती है. ऐसे में करीना कपूर ने अपनी इस फिल्म और अपने करियर के 24 साल पूरा होना सेलिब्रेट किया है.

करीना कपूर ने शेयर किया ये खास वीडियो (Kareena Kapoor Celebrates 24 Years Of Refugee)

फिल्म की 24वीं सालगिरह पर करीना और फिल्म का निर्देशन करने वाले जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पोस्ट शेयर किया. करीना कपूर खान ने फिल्म का एक छोटा वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं करीना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ’24 साल हो गए खुद को और मेरे कैरेक्टर्स को खोजते हुए, बेस्ट अभी आने वाला है. लव यू ऑल.’

निधि दत्ता ने करीना-अभिषेक के लिए कही ये बात?

जेपी फिल्म्स की विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘बॉर्डर 2’ की निर्माता निधि दत्ता ने फिल्म के कुछ अनसीन फोटोज को पोस्ट किया. वहीं कैप्शन में उन्होंने अभिनेताओं के लिए एक प्यारा संदेश भी लिखा है, जिसमें कहा गया, ‘इन दो सच्चे सितारों को रिफ्यूजी के 24 साल मुबारक, फिल्म से बहुत सारी यादें जुड़ी हैं.’

यह भी पढ़ें : मिर्जापुर’ के एक्टर जब अमिताभ बच्चन के लिए खुद को समझने लगे थे ‘मनहूस’, बिग बी से बोले- मेरे साथ काम…

ये है फिल्म की कहानी (Kareena Kapoor Celebrates 24 Years Of Refugee)

आपको बता दें कि रिफ्यूजी में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे. फिल्म में अभिषेक बच्चन की कहानी दिखाई गई है, जो लोगों को सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचाने का काम करता है. इसी से वह अपना जीवन यापन करता है. फिल्म में दिखाया गया है कि वह जब एक परिवार को सरहद पार कराता है तो उसकी मुलाकत नाजनीन अहमद (करीना कपूर) से होती है. दोनों को प्यार हो जाता है. वह हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं. मगर, भारत-पाकिस्तान के बीच खराब स्थिति उनके लिए कई सारी मुश्किलें पैदा कर देती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

13 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

17 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

35 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago