Rule changes From 1st july
Rule changes From 1st july: जैसा आप जानते हैं हर महीने की तरह इस महीने में भी कई तरह के बदलाव हो गए है. इसका सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकता है. इसमें घर की रसोई के बजट से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं. पहला तो सबसे जरूरी चीज LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है. इसके अलावा अब फोन पर बात करना महंगा हो गया है. तो आइये जानते हैं ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं, जो हर घर और हर जेब पर असर डालने वाले हैं…
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव करती है. LPG सिलेंडर के संशोधित दाम आज यानी 1 जून 2024 को जारी कर दिए है. बता दें कि बीते कुछ समय से 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कई बदलाव देखे जा चुके है. वहीं 14 किलोग्राम के घरेलु गैस सिलेंडर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. घरेलु गैस सिलेंडर की कीमतों में लोगों को चुनाव खत्म होने से पहले राहत की उम्मीद है.
भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट सर्विस देती है. यह सिस्टम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई (NPCI) के अंतर्गत काम करता है. UPI और RuPay की तरह BBPS को भी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है. भारत बिल-पे एक ऐसा इंटरफेस है, जो क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क, भीम, पेटीएम, मोबिक्विक जैसे ऐप पर मौजूद है. इसके जरिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे बिल का पेमेंट किया जा सकता है.
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों बदलाव किया जाता रहा है. ये बड़ा चेंज आज यानी 1 जुलाई 2024 से लागू हो गया है. ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव करते हुए सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए इस नियम को लागू किया गया है. पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन New Rule के मुताबिक, अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है और यूजर्स को 7 दिन तक इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: देश में एजुकेशन लोन की स्थिति बहुत खराब, कर्ज के बोझ तले छात्र, RBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
जुलाई 2024 में लागू होने वाले बदलावों की लिस्ट में चौथा भी आपके मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रिलायंस जियो (Reliance Jio) से लेकर एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodaphone-Idea) तक ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं. ये नए प्लान 3-4 जुलाई से लागू होने वाले हैं.
जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) आरबीआई की ओर से अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. इसके मुताबिक, इस महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे (Bank Holidays List in july 2024), ये अलग-अलग राज्यों में वहां होने वाले आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…