आस्था

महा शिवरात्रि पर करें 10 में से कोई एक उपाय, भोलेबाबा करेंगे हर कष्टों को दूर

Maha Shivratri 2024 Upay: महा शिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खास मानी जाती है. इस साल महा शिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, फागुन (फाल्गुन) कृष्ण त्रयोदशी (हिंदी पंचांग की तेहरवीं तिथि) को शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था. मान्यता के अनुसार, इस दिन विशेष पूजा और खास उपाय करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं महा शिवरात्रि पर किए जाने वाले 10 खास उपाय.

शिव की कृपा पाने के लिए

महा शिवरात्रि के दिन शुभ मुहूर्त (चौघड़िया) में 21 बेल के पत्तों पर ओम् नमः शिवाय लिखें. इसके उन बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पित कर दें. ऐसा करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है.

मनोकामना पूर्ति के लिए

महा शिवरात्रि के दिन शुक्ल यजुर्वेद के पांचवें अध्याय का पाठ करें या किसी ब्राह्मण से करवाएं. ऐसा करते समय शिवलिंग पर दूध या गंगाजल से अभिषेक करें. शिवजी की कृपा से जल्द ही मनोकामना पूरी होगी.

सुख-समृद्धि के लिए

महा शिवरात्रि के दिन किसी भी समय भगवान शिव के वाहन नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से तमाम प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही सुख-समृद्धि बढ़ती है.

दूर होता है शनि दोष

महा शिवरात्रि के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काले तिल मिलाएं. इसके बाद उस जल को शिवलिंग पर ओम् नमः शिवाय बोलते हुए अर्पित कर दें. इस उपाय को करने से शनि ग्रह से जुड़े तमाम दोष दूर होते हैं.

आमदनी बढ़ाने के लिए

महा शिवरात्रि के दिन घर में पारद शिवलिंग (चांदी या किसी धातु से बना) की विधिवत पूजा करें. इस उपाय को करने से रोजगार में आमदनी बढ़ती है.

संतान से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए

महा शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं. ऐसा करने के बाद शुभ मुहूर्त में दूध या गंगाजल से इसका अभिषेक करें. यह उपाय संतान जुड़ी किसी भी समस्या से निजात दिलाता है.

शुद्ध घी से अभिषेक

महा शिवरात्रि के दिन गाय के शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करें. ऐसा करते वक्त मन ही मन ओम् नमः शिवाय का जाप करते रहें.

दीपक का उपाय

महा शिवरात्रि के दिन प्रदोष काल (शाम के समय) में किसी शिव मंदिर में जाकर कम से कम 11 घी के दीपक जलाएं.

बेलपत्र की माला

शिवलिंग पर बेलपत्र की माला अर्पित करें. मान्यता है कि महा शिवरात्रि के दिन इस उपाय को करने से मनोकामना पूरी होती है.

जरुरतमंदों को भोजन

महा शिवरात्रि के दिन मंदिर के आस पास बैठे जरुरतमंदों के बीच भोजन सामग्री और कपड़े इत्यादि बांटें. ऐसा करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: माघी पूर्णिमा पर इस समय करें स्नान-दान, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, करें ये खास उपाय

यह भी पढ़ें: शनि की बदलेगी चाल, होगा इन 3 राशि वालों का भाग्योदय; धन-दौलत से भर जाएगा भंडार

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago