खेल

FIFA Diary: फुटबॉल के मैदान ही नहीं, प्यार में भी मिले हैं Neymar Jr को गहरे जख्म, कई बार टूटा दिल

FIFA WORLD CUP 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के मैचों में काफी रोमांच दिखाई दे रहा है. शुरु से ही मैचों में बड़े-बड़े उलटफेर हो रहे है. इस बीच ब्राजील (Brazil) के स्टार स्ट्राइकर नेमार (Neymar) अपने पहले मैच में चोटिल होने के बाद कम से कम दो मैच के लिए टीम से बाहर हो गए है. नेमार को सर्बिया के खिलाफ घुटने में चोट लगी थी. जिससे उनके फैंस समेत वो खुद काफी दुखी है.

हालांकि ऐसा नहीं है जब नेमार मैदान पर चोटिल हुए हों, उनको मोहब्बत में भी गहरे जख्म मिले है. हम आज आपको उनकी कई गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे, जिनसे उनका रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चला.

नेमार की जिंदगी में आने वाली गर्लफ्रेंड

1. अभी हाल ही के दिनों में उनका ब्रूना बियानकार्डी से ब्रेकअप हुआ है. जो एक पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी खुद की अपनी कपड़ो की एक ब्रांड भी है.

2. इसके पहले नेमार की जिंदगी में नतालिया बारुलिक थी. वो भी पेशे से एक मॉडल थी और नेमार की गर्लफ्रेंड रही हैं और इनका रिश्ता नेमार के साथ ज्यादा समय तक नहीं चला था. कथित तौर पर उन्होंने नेमार से पहले कोलंबियाई सिंगर मलूमा को डेट किया था.

3. नेमार की जिंदगी में इससे पहले बारबरा इवांस थी. जो नेमार के साथ कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में रही थीं. इवांस नेमार की दूसरी गर्लफ्रेंड थीं और ये रिश्ता करीब दो महीने तक चला था. इसके बाद उनका भी नेमार से रिश्ता टूट गया.

4. नेमार ने एक्ट्रेस ब्रूना मार्केजिन को भी डेट किया है, ब्रूना मार्के ब्राजीलियन एक्ट्रेस है. वो उनके साथ 2012 से 2017 के बीच 5 सालों तक साथ थे.

5. सुपरस्टार नेमार की पहली गर्लफ्रेंड कैरोलिना डेंटास थीं. इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम डेवी है. कई साल पहले अलग होने के बावजूद दोनों मिलकर उसे पालते हैं.

ये भी पढ़े-  Ruturaj Gaikwad: एक ओवर में 7 सिक्सर जड़ ऋतुराज गायकवाड़ ने छुड़ाए इस गेंदबाज के छक्के, जड़ा नाबाद दोहरा शतक

नेमार की ना मौजूदगी में ब्राजील ने जीता मैच

नेमार ने चोटिल होने की वजह से स्विटजरलैंड के खिलाफ मैदान में नहीं उतरे थे. इसके बाद भी ब्राजील की टीम ने स्विटजरलैंड के खिलाफ मैच खेला. इस मैच में ब्राजील ने स्विटजरलैंड को हराकर राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. मैच का एकमात्र गोल कैसेमीरो ने 83वें मिनट में किया. इस जीत के साथ ब्राजील की टीम प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

18 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

21 minutes ago